इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

म.प्र. श्रम कल्याण मंडल के संचालक मंडल का गठन

  • 28 Jul 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों ?

26 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग द्वारा म.प्र. श्रम कल्याण मंडल का गठन किया गया है। गठित संचालक मंडल में अध्यक्ष भगवानदास गोंडाने तथा सचिव कल्याण आयुक्त (पदेन) मनोनीत किया गया।  

प्रमुख बिंदु  

  • वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा उपसचिव म.प्र. शासन, श्रम विभाग रत्नाकर झा को मंडल के कल्याण आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
  • संचालक मंडल में नियोजकों के 6 प्रतिनिधि सम्मिलित हैं, जिनमें कार्यपालक निदेशक भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड भोपाल या प्रतिनिधि अतुल खंडेलवाल, नामा मुकुंद हरि (संचालक जारगो इंड. प्रा. लि एवं अध्यक्ष पीथमपुर उद्योग संचालक संगठन, पीथमपुर ज़िला धार), चंद्रप्रकाश आवतानी (उप-महाप्रबंधक (एच.आर.) भागीरथ कोच एंड मेटल फेडीकेटर, इंदौर), आई.के. कोचर (अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, रतलाम इकाई, रतलाम), सी.एम.डी. के.पी. सोल्वेक्स प्रा.लि., निवाड़ी तथा अमित शर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश एसोसिएट लि., जे.पी. नगर, रीवा) सम्मिलित है। 
  • संचालक मंडल में कर्मचारियों के प्रतिनिधियों में अरविंद मिश्रा (प्रदेश उप महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, म.प्र. ग्वालियर), कमलेश पटेल (प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ, म.प. कटनी), संगीता श्रीवास्तव (महामंत्री, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, भारतीय मजदूर संघ, म.प्र. टीकमगढ़), आर.डी. त्रिपाठी (अध्यक्ष, म.प्र. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कॉन्ग्रेस भोपाल), दीपक जायसवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस, भोपाल) एवं रामविलास गोस्वामी (प्रदेश अध्यक्ष, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस लश्कर, ग्वालियर) शामिल हैं। 
  • संचालक मंडल में 7 स्वतंत्र सदस्य मनोनीत किये गए हैं, जिनमें प्रमुख सचिव म.प्र. शासन श्रम विभाग, भोपाल, श्रमायुक्त म.प्र. शासन, इंदौर, संचालक कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएँ इंदौर, सामाजिक कार्यकर्ता (स्वच्छता अभियान प्रेरक) प्रताप करोसिया (इंदौर), श्याम, सामाजिक कार्यकर्ता (उपभोक्ता जागरण मंच, इंदौर प्रमुख) सुंदर चौकसे, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी अमृत जैन (इंदौर) एवं डॉ. मंजू जरोलिया (जबलपुर) शामिल है। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2