ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

FIDE विश्व कप 2025 भारत में आयोजित होगा

  • 22 Jul 2025
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

भारत 30 अक्तूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक शतरंज विश्व कप 2025 की मेज़बानी करेगा, मेज़बान शहर की घोषणा बाद में अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा की जाएगी। 

मुख्य बिंदु

विश्व कप के बारे में:

  • FIDE शतरंज विश्व कप 2025 नॉकआउट प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 206 खिलाड़ी भाग लेंगे।
  • प्रतियोगिता में गतिशील विलोपन प्रणाली होगी, जिसमें हारने वाला खिलाड़ी प्रत्येक राउंड के बाद बाहर हो जाता है।
  • प्रत्येक राउंड तीन दिनों तक चलता है: पहले दो दिन दो क्लासिकल खेल तथा यदि आवश्यक हो तो तीसरे दिन टाई-ब्रेक खेले जाएंगे।
  • शीर्ष 50 खिलाड़ियों को पहले दौर में बाई (byes) दी जाएगी, जबकि शेष खिलाड़ी इस सिद्धांत के आधार पर खेलेंगे कि शीर्ष आधा भाग उलटे क्रम वाले निचले आधे भाग से स्पर्द्धा करेगा।

चयन की प्रक्रिया:

  • प्रत्यक्ष प्रवेश: वर्ष 2025 शतरंज विश्व कप के शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को वर्ष 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा।
  • पात्र खिलाड़ी: वर्तमान विश्व चैंपियन, 2023 विश्व कप के शीर्ष चार विजेता, महिला विश्व चैंपियन, 2024 विश्व जूनियर चैंपियन (U-20) तथा अन्य महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं के विजेता।
  • महाद्वीपीय स्थान: महाद्वीपीय आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को 80 स्थान प्रदान किये जाएंगे। प्रत्येक महाद्वीप को अलग आवंटन प्राप्त होगा (अफ्रीका: 3, एशिया: 35, यूरोप: 30, अमेरिका: 3)।
  • शीर्ष रेटिंग वाले खिलाड़ी: FIDE जून 2025 रेटिंग सूची के उच्चतम रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी आमंत्रित किये जाएंगे, साथ ही वर्ष 2024 शतरंज ओलंपियाड की शीर्ष 100 राष्ट्रीय संघों से भी खिलाड़ी चयनित होंगे।

शतरंज में भारत के योगदान

  • भारत ने विश्व के कुछ सर्वाधिक प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी दिये हैं, जिनमें सबसे उल्लेखनीय हैं विश्वनाथन आनंद, जो पाँच बार के विश्व चैंपियन और वर्तमान FIDE के उपाध्यक्ष हैं, जिन्होंने भारत को वैश्विक शतरंज केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद की है।
  • गुकेश डोमाराजू, प्रज्ञानंद आर और अर्जुन एरिगैसी जैसी युवा प्रतिभाओं के उभरने से देश के शतरंज परिदृश्य में एक नया परिवर्तन आया है।
  • वर्ष 2024 में, भारत ओपन और महिला शतरंज ओलंपियाड दोनों टीमों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 
  • वर्ष 2024 FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप गुकेश डोमाराजू ने जीती, जो 18 वर्ष की आयु में इतिहास में सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैंपियन बने।
  • उन्होंने सिंगापुर में आयोजित 14-गेम के क्लासिकल मैच में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन (चीन) को हराया।
    • FIDE विश्व चैंपियनशिप 2024 का मैच 138 वर्षों में पहला मैच था, जिसमें एशिया से दो प्रतियोगी शामिल थे।
    • प्रज्ञानंद आर 2023 विश्व कप में उपविजेता भी रहे।
  • भारत में प्रमुख शतरंज प्रतियोगिताएँ: भारत ने अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज आयोजनों की सफल मेज़बानी के क्षेत्र में भी खुद को मज़बूत रूप से स्थापित किया है। हाल के कुछ उल्लेखनीय आयोजन इस प्रकार हैं:
    • FIDE शतरंज ओलंपियाड 2022: यह आयोजन मामल्लपुरम में हुआ था और यह प्रशंसनीय ढंग से आयोजित किया गया।
    • टाटा स्टील शतरंज इंडिया: यह वैश्विक शतरंज कैलेंडर का एक महत्त्वपूर्ण आयोजन बन चुका है।
    • FIDE विश्व जूनियर U20 चैंपियनशिप 2024: भारत द्वारा आयोजित इस आयोजन ने देश की उच्च स्तरीय शतरंज आयोजनों की क्षमता को दर्शाया।
    • FIDE महिला ग्रैंड प्रिक्स (2025): यह वैश्विक शृंखला का एक भाग है, जो शतरंज में महिलाओं की भागीदारी को रेखांकित करता है।

close
Share Page
images-2
images-2