CSAT
CSAT डेली प्रैक्टिस
- 02 Feb 2026
- 45 min read
एक क्वालिफाइंग पेपर को LBSNAA के अपने सपने के बीच बाधा न बनने दें !
अधिकांश अभ्यर्थी अंतिम दो माह तक CSAT परीक्षा को नजरअंदाज़ करते हैं या फिर सप्ताहांत में वीडियो देखकर परीक्षा की तैयारी करते हैं। परिणामस्वरूप परीक्षा हॉल में घबराहट की स्थिति बनती है।
CSAT कोई ज्ञान-आधारित परीक्षा नहीं है बल्कि अभ्यास की परीक्षा है। इसे उत्तीर्ण करने के लिये गणितज्ञ होना आवश्यक नहीं है बल्कि निरंतर अभ्यास करना आवश्यक है।
हमने CSAT डेली प्रैक्टिस नाम से एक सरल, संरचित कार्यक्रम तैयार किया है ताकि आपके सामान्य अध्ययन संबंधी विषयों की अवधि में कटौती किये बिना आपकी तैयारी को प्रासंगिक बनाया जा सके।
CSAT डेली प्रैक्टिस प्रोग्राम क्या है?
CSAT डेली प्रैक्टिस, UPSC सिविल सेवा प्रिलिम्स की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिये एक संरचित एवं निशुल्क दैनिक अभ्यास कार्यक्रम है।
यह कार्यक्रम विषय-वार दैनिक अभ्यास तथा साप्ताहिक स्तर पर समग्र टेस्ट के माध्यम से पठन एवं बोधगम्यता, संख्यात्मक अभिरुचि और तार्किक कौशल पर केंद्रित है।
कार्यक्रम की समय सारिणी क्या है?
|
दिन |
विषय |
भेजे जाने वाले प्रश्न |
|
सोमवार |
पठन एवं बोधगम्यता |
5 प्रश्न (2 परिच्छेद) |
|
मंगलवार |
संख्यात्मक अभिरुचि / गणित |
5 प्रश्न |
|
बुधवार |
पठन एवं बोधगम्यता |
5 प्रश्न (2 परिच्छेद) |
|
गुरुवार |
संख्यात्मक अभिरुचि / गणित |
5 प्रश्न |
|
शुक्रवार |
तार्किक कौशल |
5 प्रश्न |
|
शनिवार |
साप्ताहिक पुनरावलोकन प्रश्नोत्तरी |
25 प्रश्न |
अपनी डेली प्रैक्टिस शुरू करने के लिए यहाँ क्लिक करे
हम शनिवार को प्रश्नों की पुनरावृत्ति क्यों करते हैं?
- यह कार्यक्रम केवल ‘परिचय’ पर नहीं बल्कि अभ्यर्थियों की ‘दीर्घकालिक स्मृति’ को बनाए रखने पर केंद्रित है।
- शनिवार को आप पूरे सप्ताह के सभी 25 प्रश्नों को एक साथ, परीक्षा की निर्धारित समय-सीमा में पुनः हल करते हैं।
- गति प्रशिक्षण: प्रश्न का तर्क पता होने के बाद आप यह समझेंगे की क्या अब आप आधे समय में प्रश्नों को हल कर सकते हैं?
- कमियों को दूर करना: यदि आप मंगलवार को किसी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं और शनिवार को भी वही गलती दोहराते हैं तो यह आपकी तैयारी में एक गंभीर कमी को दर्शाता है।
- परीक्षा का अनुकरण: विषयों (गणित, अंग्रेज़ी, तर्कशक्ति) को इस प्रकार विविधता के साथ तैयार किया गया है ताकि आपका मस्तिष्क विषय-परिवर्तन की जटिलताओं को हल करने के लिये प्रशिक्षित हो सके।
नियमित CSAT अभ्यास क्यों अनिवार्य है?
- "ग्रेट फिल्टर" (हालिया बदलाव): CSAT अब केवल एक क्वालिफाइंग पेपर नहीं रह गया है बल्कि यह एलिमिनेशन का प्राथमिक चरण बन गया है। प्रश्नों की कठिनता के स्तर में काफी वृद्धि हुई है। प्रश्न अब मानक सूत्र-आधारित गणित से परे अमूर्त संख्या सिद्धांत और दार्शनिक प्रकृति के पठन-बोध पर आधारित होते हैं।
- इंजीनियरी का विरोधाभास: तकनीकी डिग्री अब सुरक्षा कवच नहीं रह गई है। हाल के रुझानों से यह स्पष्ट है कि IIT स्नातक और इंजीनियर भी CSAT में असफल हो रहे हैं, क्योंकि प्रश्नों की कठिनता अब CAT के स्तर के बराबर हो गई है और मूलभूत गणित का नियमित अभ्यास न होने के कारण अभ्यर्थी की गणनात्मक गति तथा समस्या-समाधान की दक्षता में कमी से समग्र समय प्रबंधन में बाधा आ रही है।
- अहंकार का जाल: कई अभ्यर्थी प्रायः किसी एक ही ‘चुनौतीपूर्ण’ प्रश्न पर 10–15 मिनट व्यर्थ कर देते हैं ("मैं इसे हल क्यों नहीं कर पा रहा/रही हूँ?")। नियमित अभ्यास से आपको यह कौशल मिलता है कि सीमित समय में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिये किन प्रश्नों को छोड़ना है।
- ‘110 बनाम 65’ की त्रासदी: CSAT के बिना GS में उच्च अंक भी निरर्थक हो जाते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के कई वास्तविक उदाहरण मौजूद हैं, जिन्होंने GS में 110 से अधिक अंक (कटऑफ से काफी ऊपर) प्राप्त किये हैं लेकिन CSAT में 65 अंक प्राप्त करने के कारण असफल हो गए, जिससे एक अंक के कारण उनके पूरे वर्ष की मेहनत व्यर्थ हुई।
- अधिगम की तुलना में जानकारी एकत्र करने पर अधिक बल: यह संभावना है कि आप गणित के नए प्रश्न सीखने के लिये अभ्यास नहीं कर रहे बल्कि जानकारी एकत्र करने हेतु अभ्यास कर रहे हैं। किसी कठिन गणितीय अनुक्रम से तुरंत किसी दूसरी जटिल गणितीय संक्रिया पर जाने के लिये मस्तिष्क के तीव्र संज्ञानात्मक अनुकूलन की आवश्यकता होती है, जिसे साप्ताहिक अभ्यास से विकसित किया जा सकता है।
CSAT डेली प्रैक्टिस प्रोग्राम आपकी तैयारी को किस प्रकार रूपांतरित करता है?
- टालने की प्रवृत्ति में सुधार: प्रतिदिन केवल 15 मिनट अभ्यास की अनिवार्यता से कठिनाई के स्तर में कमी आती है। इससे अत्यधिक व्यस्त ‘वीकेंड बिंज स्टडी’ की प्रवृत्ति के स्थान पर दैनिक आधार पर नियमित अध्ययन की प्रवृत्ति सुनिश्चित होती है।
- ‘सक्षमता के भ्रमजाल’ का टूटना: अधिकांश अभ्यर्थी उत्तर को समझ लेने को ही अवधारणा में प्रवीणता मान लेते हैं। हमारे शनिवार के रि-टेस्ट (समान प्रश्नों की पुनरावृत्ति) से आपको पता चलेगा कि आपने वास्तव में विषय को समझा है या केवल उत्तर का स्मरण किया है।
- GS की तैयारी सुनिश्चित होना: अप्रैल में घबराहट से GS के रिवीज़न पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस प्रोग्राम के बैकग्राउंड में ऑटोपायलट मोड पर चलने से अंतिम माह में गणित की तैयारी की चिंता के कारण इतिहास या राजव्यवस्था की तैयारी प्रभावित नहीं होगी।
- संज्ञानात्मक अनुकूलन का विकास: परीक्षा में तर्कशक्ति, गणित और अंग्रेज़ी के बीच त्वरित रूप से स्विच करना पड़ता है। मिश्रित विषय आधारित हमारा कार्यक्रम मस्तिष्क को मानसिक थकान के बिना विविध विषयों के बीच स्विच करने हेतु प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है।
CSAT परीक्षा में अभ्यर्थी इसलिये असफल नहीं होते क्योंकि यह कठिन है बल्कि इसलिये असफल होते हैं क्योंकि इसे नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है।
छोटे स्तर से शुरुआत करने एवं अभ्यास की निरंतरता बनाए रखने के साथ CSAT डेली प्रैक्टिस को अपनी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी का एक अनिवार्य हिस्सा बनाइये।
और अधिक कोर्स देखें: