-
भारत के सुदूर उत्तरी भाग में स्थित उस केंद्रशासित प्रदेश की पहचान कीजिये जिसे हाल ही में पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य घोषित किया गया है।
उत्तर : लद्दाख जून, 2024 में लद्दाख को भारत का पहला पूर्ण साक्षर केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया गया। इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय साक्षरता अभियान में एक नया मानदंड स्थापित किया, इससे पहले हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के लिये भी ऐसी ही घोषणाएँ की गई थीं।
-
पूर्वी घाट के भीतर उस पर्वत शृंखला की पहचान कीजिये जिसे वर्ष 2022 में जैवविविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है, जिसे भगवान परशुराम की तपस्या स्थली के रूप में सम्मानित किया जाता है और प्राचीन महाकाव्यों में महेंद्र पर्वत के रूप में इसका उल्लेख किया गया है।
उत्तर : महेंद्रगिरि पहाड़ियाँ महेंद्रगिरि पहाड़ियाँ, पूर्वी घाट की एक महत्त्वपूर्ण शृंखला, ओडिशा के गजपति ज़िले में स्थित हैं। समृद्ध पौराणिक परंपराओं से जुड़ा यह स्थल प्राचीन ग्रंथों में महेंद्र पर्वत के नाम से उल्लेखित है और विश्वास किया जाता है कि यहीं भगवान परशुराम ने कठोर तपस्या की थी। अपने समृद्ध और अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र के कारण, जहाँ अनेक स्थानिक प्रजातियाँ निवास करती हैं तथा जहाँ साओरा एवं कोंध जनजातियाँ निवास करती हैं, इसे वर्ष 2022 में जैवविविधता विरासत स्थल घोषित किया गया था।
-
उस बाघ अभयारण्य की पहचान कीजिये जिसकी जीवन रेखा मनियारी नदी है जो कान्हा और बांधवगढ़ बाघ अभयारण्यों को जोड़ने वाले एक महत्त्वपूर्ण गलियारे के रूप में कार्य करती है तथा जहाँ हाल ही में बाघों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
उत्तर : अचानकमार टाइगर रिज़र्व (ATR) अचानकमार टाइगर रिज़र्व (ATR) छत्तीसगढ़ में स्थित है और अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा है। यह कान्हा और बांधवगढ़ बाघ अभयारण्यों को जोड़ने वाला एक गलियारा बनाकर एक महत्त्वपूर्ण पारिस्थितिक भूमिका निभाता है, जो बाघों की आवाजाही तथा आनुवंशिक विविधता को बढ़ावा देता है। मनियारी नदी, जिसे इसकी जीवनरेखा माना जाता है, इस रिज़र्व से होकर बहती है और अंततः इसका जल महानदी बेसिन में मिल जाता है।
-
पूर्वोत्तर भारत के उस राज्य की पहचान कीजिये जो देश में सबसे पहले 'पूर्ण साक्षर' घोषित किया गया है, जो तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है।
उत्तर : त्रिपुरा मिज़ोरम और गोवा के साथ त्रिपुरा उन पहले राज्यों में से एक था जिसने पूर्णतः कार्यात्मक रूप से साक्षर होने का दर्जा हासिल किया। हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने भी यह उपलब्धि हासिल की है। यह राज्य भौगोलिक रूप से विशिष्ट है क्योंकि यह उत्तर, दक्षिण और पश्चिम में बांग्लादेश से घिरा हुआ है।
-
उस वन्यजीव अभयारण्य की पहचान कीजिये जिसका नाम देवी टिपाई के नाम पर रखा गया है, जो बाघिन अवनि (फिल्म शेरनी से जुड़ी) के निवास स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, जहाँ संरक्षण प्रयासों से बाघों की संख्या 3 से बढ़कर 20 हो गई।
उत्तर : टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले में स्थित टिपेश्वर वन्यजीव अभयारण्य (TWS) एक संरक्षित बाघ अभयारण्य है जो अपने उच्च बाघ घनत्व के लिये जाना जाता है। इसने बाघिन अवनि के निवास के रूप में व्यापक ध्यान आकर्षित किया, जिसकी कहानी फिल्म शेरनी से कुछ हद तक जुड़ी हुई थी। वर्ष 2010 से किये गए महत्त्वपूर्ण संरक्षण प्रयासों के कारण, इस अभयारण्य की बाघों की आबादी केवल तीन से बढ़कर बीस से अधिक हो गई है, जिससे एक समृद्ध लेकिन कम भीड़-भाड़ वाला सफारी अनुभव मिलता है।