इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: मार्च 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस देश का पता लगाएँ जिसके साथ भारत ने हरित रणनीति भागीदारी कार्य योजना पर हस्ताक्षर किया है।

    उत्तर : हाल ही में भारत ने डेनमार्क के साथ ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर किया है। ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप एक पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौता है जिसका उद्देश्य राजनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाना, आर्थिक संबंधों और हरित विकास का विस्तार करना, रोज़गार सृजित करना एवं पेरिस समझौते तथा संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास लक्ष्यों के महत्त्वाकांक्षी कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ वैश्विक चुनौतियों व अवसरों को संबोधित करने में सहयोग को मज़बूत करना है।

  • 2. उस देश की पहचान करें जिसके साथ भारत ने 2022 में स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी पर हस्ताक्षर किया।

    उत्तर : भारत और जापान के बीच स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी मार्च 2022 में शुरू हुई थी। यह भारत-जापान ऊर्जा संवाद 2007 में शामिल एजेंडे पर काम करेगा और बाद में पारस्परिक लाभ के क्षेत्रों में विस्तार करेगा।

  • 3. कौन-सा देश शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का सबसे नया सदस्य बना है?

    उत्तर : SCO के आठ सदस्य देश हैं: चीन, भारत, कज़ाखस्तान, किर्गिज़स्तान, पाकिस्तान, रूस, उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान। ईरान जल्द ही संगठन में शामिल होने वाला नया सदस्य होगा। SCO का गठन 2001 में रूस, चीन और मध्य एशिया के पूर्व सोवियत राज्यों द्वारा किया गया था और तब से भारत और पाकिस्तान को शामिल करने के लिए इसका विस्तार किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पश्चिमी प्रभाव के प्रतिकार के रूप में एक बड़ी भूमिका निभाना है।

  • 4. उस देश की पहचान करें जहाँ दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक मेरापी ज्वालामुखी (आग का पहाड़) स्थित है।

    उत्तर : इंडोनेशिया में 120 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में से मेरापी (आग का पहाड़) सबसे अधिक सक्रिय है और दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। इसमें हाल ही में बार-बार विस्फोट देखे गए हैं।

  • 5. उस देश की पहचान करें जिसने हाल ही में एक विशाल "रेडियोधर्मी सुनामी" उत्पन्न करने के लिए एक परमाणु-सक्षम अंडरवाटर ड्रोन "हैइल" का परीक्षण किया है।

    उत्तर : उत्तर कोरिया ने

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2