इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: नवंबर 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने मीथेन उत्सर्जन पर नज़र रखने के लिये उपग्रह आधारित निगरानी प्रणाली स्थापित करने का निर्णय लिया है। उस स्थान चिह्नित कीजिये जहाँ कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP) हुआ था और निर्णय लिया गया था।

    उत्तर : शर्म अल-शेख, मिस्र। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने मीथेन उत्सर्जन पर नज़र रखने और सरकारों एवं निगमों को प्रतिक्रिया देने हेतु सतर्क करने के लिये एक उपग्रह-आधारित निगरानी प्रणाली "MARS: मीथेन अलर्ट एंड रिस्पांस सिस्टम" स्थापित करने का निर्णय लिया है। MARS को मिस्र के शर्म अल-शेख में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षकारों के 27वें सम्मेलन (COP27) में लॉन्च किया गया था।

  • 2. उस स्थान को चिह्नित कीजिये जहाँ CITES का एक COP आयोजित किया गया था जिसमें भारत ने टर्टल की एक प्रजाति की रक्षा करने का प्रस्ताव रखा था।

    उत्तर : पनामा। भारत ने पनामा में वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (CITES) के 19वें सम्मेलन में रेड क्राउन रूफ्ड टर्टल की रक्षा करने का प्रस्ताव रखा है।

  • 3. उस स्थान को चिह्नित कीजिये जहाँ 'रिकवर टुगेदर, रिकवर स्ट्रॉन्गर' विषय के साथ G-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था।

    उत्तर : इंडोनेशियाई। G-20 के 17वें वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की गई जिसे इंडोनेशिया की अध्यक्षता में बाली में 'रिकवर टुगेदर, रिकवर स्ट्रॉन्गर' विषय के तहत आयोजित किया गया।

  • 4. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण प्रसिद्ध अफ्रीकी पर्वतीय ग्लेशियर वर्ष 2040 तक लुप्त हो सकते हैं।

    उत्तर : माउंट किलिमंजारो। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के हालिया शोध के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण अफ्रीकी पर्वतीय ग्लेशियर माउंट किलिमंजारो वर्ष 2040 तक लुप्त हो सकता है।

  • 5. रूसी बेड़े के प्रमुख युद्धपोत मोस्कवा के डूबने के स्थान को चिह्नित कीजिये, जो रूस के लिये एक गंभीर झटका था।

    उत्तर : काला सागर। काला सागर में रूसी जहाज़ी बेड़े के प्रमुख युद्धपोत मोस्कवा का डूबना रूस के लिये एक गंभीर झटका है। काला सागर बेड़े का एक लंबा इतिहास है और माना जाता है कि इसकी स्थापना वर्ष 1783 में हुई थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow