इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: सितंबर 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में चर्चा में रही बेल्लारी खदान कहाँ स्थित है।

    उत्तर : कर्नाटक। कर्नाटक राज्य खनिजों और अयस्कों विशेष रूप से लौह अयस्क में समृद्ध है। राज्य में 266 खदानें हैं, जिनमें से 134 वन क्षेत्र में स्थित हैं। अकेले कर्नाटक के बल्लारी ज़िले में 148 खदानें हैं जो 10,598 हेक्टेयर भूमि में फैली हुई हैं।भारतीय खान ब्यूरो का अनुमान है कि लौह अयस्क का भंडार लगभग 1,148 मिलियन टन है। बेल्लारी खदान वर्ष 1999 में चली जब वर्ष 1993 की राष्ट्रीय खनिज नीति के अनुसार स्वतंत्र दलों को लौह अयस्क खनन करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

  • 2. भारत का पहला डार्क स्काई रिज़र्व वास्तव में कहाँ स्थित होगा?

    उत्तर : हानले, लद्दाख। हाल ही में अपनी तरह की विशिष्ट एवं भारत के पहले डार्क स्काई रिज़र्व की विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा हानले, लद्दाख में स्थापना की घोषणा की है। डार्क स्काई रिज़र्व एक ऐसे स्थान को दिया गया नाम है जिसमें यह सुनिश्चित करने के लिये नीतियाँ हैं कि किसी भूमि या क्षेत्र के एक पथ में न्यूनतम कृत्रिम प्रकाश बाधाएँ होती है।

  • 3. वह स्थान के बारे में बताइये जहाँ वर्ष 2023 का G20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है।

    उत्तर : नई दिल्ली। हाल ही में विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs- MEA) ने घोषणा की कि भारत वर्ष 2023 में नई दिल्ली में G-20 समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। 17वाँ G20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में होगा, जिसके बाद भारत दिसंबर 2022 से G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

  • 4. दिबांग जल-विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है?

    उत्तर : अरुणाचल प्रदेश। दिबांग जल-विद्युत परियोजना एक बाढ़ नियंत्रण सह जल-विद्युत परियोजना है जिसे अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी दिबांग नदी पर विकसित करने की योजना है। यह बाँध आशु पानी और दिबांग नदियों के संगम से लगभग 1.5 किमी ऊपर तथा रोइंग, ज़िला मुख्यालय से लगभग 43 किमी दूर स्थित है।

  • 5. तमिलनाडु राज्य की एकमात्र बारहमासी नदी कौन-सी है?

    उत्तर : थमिराबरानी नदी। थमिराबरानी, तमिलनाडु की एकमात्र बारहमासी (पानी का निरंतर प्रवाह) नदी है। यह राज्य की सबसे छोटी नदी है। यह अंबासमुद्रम तालुक में पश्चिमी घाट की पोथिगई पहाड़ियों से निकलती है और तिरुनेलवेली तथा थूथुकुडी ज़िलों से होकर बहते हुई कोरकाई (तिरुनेलवेली ज़िले) में मन्नार की खाड़ी (बंगाल की खाड़ी) में गिर जाती है। इस प्रकार यह एक ही राज्य में बहती है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2