इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: जनवरी 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. विश्व के सबसे बड़े सवाना में से एक ‘सेराडो’ अवस्थित है:

    उत्तर : ब्राज़ील। सेराडो ब्राज़ील के कई राज्यों में फैला हुआ है और विश्व के सबसे बड़े सवाना में से एक है, जिसे अक्सर "अपसाइड-साइड डाउन फ़ॉरेस्ट" कहा जाता है क्योंकि इसके पौधे की गहरी जड़ें सूखे और आग से बचने के लिये जमीन में डूबी रहती हैं। सेराडो एक प्रमुख कार्बन सिंक है जो जलवायु परिवर्तन को रोकने में मदद करता है।

  • 2. उस क्षेत्र को चिह्नित कीजिये जहाँ माया सभ्यता का उदय हुआ:

    उत्तर : युकाटन प्रायद्वीप। माया सभ्यता की उत्पत्ति युकाटन प्रायद्वीप में हुई थी। इसे अपनी विशाल वास्तुकला, गणित और खगोल विज्ञान की उन्नत समझ के लिये जाना जाता है। माया मेक्सिको और मध्य अमेरिका के एक स्वदेसी लोग हैं जो मेक्सिको में आधुनिक युकटान, क्विंटाना, कैम्पेचे, टबैस्को, चियापास, ग्वाटेमाला, बेलीज़, अल सल्वाडोर और होंडुरास के माध्यम से दक्षिण के निवासी हैं।

  • 3. ‘दरवाज़ा गैस क्रेटर’ जिसे ‘गेटवे टू हेल’ के रूप में भी जाना जाता है, कहाँ अवस्थित है?

    उत्तर : तुर्कमेनिस्तान (काराकुम रेगिस्तान)। हाल ही में ‘तुर्कमेनिस्तान’ ने विशाल प्राकृतिक गैस भंडारण- ‘दरवाज़ा गैस क्रेटर’ (जहाँ मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन सल्फाइड और हीलियम का मिश्रण मौजूद) में अक्सर लगने वाली आग को बुझाने का तरीका खोजने का फैसला किया है। ‘दरवाज़ा गैस क्रेटर’ को 'गेटवे टू हेल' के रूप में भी जाना जाता है। तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से 260 किलोमीटर दूर काराकुम रेगिस्तान में स्थित यह क्रेटर पिछले 50 सालों से जल रहा है। क्रेटर देश में एक महत्त्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण बन गया है। 2018 में देश के राष्ट्रपति ने आधिकारिक तौर पर इसका नाम बदलकर "काराकुम की चमक" (“Shining of Karakum”) कर दिया।

  • 4. उस पर्वत शृंखला को चिह्नित कीजिये जो मध्य और भूमध्यसागरीय यूरोप के बीच एक 'संक्रमण क्षेत्र' है:

    उत्तर : अल्प पर्वतशृंखला। आल्प्स एक इंटरज़ोनल पर्वत प्रणाली (ओरोबायोम) या मध्य और भूमध्यसागरीय यूरोप के बीच एक "संक्रमण क्षेत्र" (Transition Area) है। अल्पाइन शिखर एक यूरोपीय क्षेत्र को दूसरे से अलग करते हैं और यूरोप की कई प्रमुख नदियों का स्रोत हैं। आल्प्स से उद्गमित नदियों का जल अंततः उत्तर, भूमध्यसागर, एड्रियाटिक और काला सागर तक पहुँचता है।

  • 5. पश्चिमी अफ्रीका के उस स्थलरुद्ध देश को चिह्नित कीजिये जहाँ सेना ने हाल ही में राष्ट्रपति रोच काबोरे को हटा दिया है और संविधान को निलंबित कर दिया है?

    उत्तर : बुर्किना फासो। हाल ही में बुर्किना फासो की सेना ने घोषणा की कि उसने राष्ट्रपति रोच काबोरे को अपदस्थ कर संविधान को निलंबित कर दिया है, साथ ही सरकार और राष्ट्रीय सभा को भंग कर दिया है और देश की सीमाओं को बंद कर दिया है। बुर्किना फासो पश्चिमी अफ्रीका का एक स्थलरुद्ध देश है। स्थलरुद्ध देश बुर्किना फासो जो सोने का उत्पादक होने के बावजूद पश्चिम अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में से एक है, ने वर्ष 1960 में फ्राँस से स्वतंत्रता के बाद से कई तख्तापलट का अनुभव किया है। इसकी सीमाएँ उत्तर में माली, पूर्व में नाइज़र, उत्तर पूर्व में बेनिन, दक्षिण में टोगो और घाना तथा दक्षिण पश्चिम में कोट द' आईवोर से मिलती हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2