इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: नवंबर 2021 (II)

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में खबरों में रहा कंब्रे विजा ज्वालामुखी कहाँ स्थित है?

    उत्तर : कैनरी द्वीप समूह, स्पेन। कंब्रे विएजा ज्वालामुखी में 50 वर्षों में पहली बार विस्फोट हुआ है। आखिरी बार इसमें वर्ष 1971 में विस्फोट हुआ था। ला पाल्मा कैनरी द्वीप, स्पेन का सबसे उत्तर-पश्चिमी द्वीप है। इसकी भौगोलिक संरचना ज्वालामुखी उद्गार का परिणाम है और इसका क्षेत्रफल 708 वर्ग किलोमीटर है जो इसे आठ मुख्य कैनरी द्वीपों में से पाँचवाँ सबसे बड़ा द्वीप बनाता है।

  • 2. द्विवार्षिक त्रिपक्षीय तट रक्षक अभ्यास 'दोस्ती' में कौन-कौन से देश शामिल हैं?

    उत्तर : भारत, मालदीव और श्रीलंका। भारत, मालदीव और श्रीलंका के बीच द्विवार्षिक त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास 'दोस्ती' के 15वें संस्करण का आयोजन मालदीव में किया गया। इस अभ्यास ने वर्ष 2021 में 30 वर्ष पूरे कर लिये हैं। अभ्यास 'दोस्ती' को वर्ष 1991 में भारत और मालदीव के तटरक्षकों के बीच शुरू किया गया था। श्रीलंका पहली बार वर्ष 2012 में इस अभ्यास में शामिल हुआ था।

  • 3. कोविड-19 के हाल ही में खोजे गए स्ट्रेन 'ओमिक्रॉन' की उपस्थिति पहली बार किस देश में दर्ज की गई थी?

    उत्तर : दक्षिण अफ्रीका। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में खोजे गए कोविड-19 के B.1.1.1.529 स्ट्रेन की ‘वैरिएंट्स ऑफ कंसर्न’ (Variants of Concern- VOC) के रूप में पहचान की है। इस वायरस का सबसे पहले दक्षिणी अफ्रीका में पता चला था और इसके नाम को परिवर्तित करके ओमिक्रॉन (Omicron) कर दिया गया।

  • 4. हाल ही में किस देश ने टुंड्रा सैटेलाइट को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया है?

    उत्तर : रूस। हाल ही में रूस ने एक सैन्य उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया है। इसे टुंड्रा उपग्रह माना जा रहा है, जो कुपोल या डॉम नामक रूस की प्रारंभिक चेतावनी मिसाइल-विरोधी प्रणाली का हिस्सा है।

  • 5. 'माटोसिन्होज़ मेनिफेस्टो’ को किस अंतरिक्ष एजेंसी ने मंज़ूरी दी है?

    उत्तर : यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA), पेरिस, फ्राँस। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) परिषद ने यूरोप में अंतरिक्ष के उपयोग में तेज़ी लाने के लिये एक घोषणापत्र को मंज़ूरी दे दी है। मूलतः परिषद ने एक ऐसा प्रस्ताव अपनाया है, जो अंतरिक्ष में अपनी गतिविधियों को बनाए रखने और इनके विस्तार के संदर्भ में यूरोप की रणनीति निर्धारित करती है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2