इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

यूनाइट अवेयर प्लेटफाॅर्म

  • 05 Apr 2024
  • 5 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों को रिकॉर्ड करने और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने में हुई प्रगति (Progress) की निगरानी के लिये एक नया डेटाबेस (यूनाइट अवेयर प्लेटफॉर्म) लॉन्च किया।

  • इसे शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिये जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिये भारत के नेतृत्व वाले ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स (GOF) पहल द्वारा अपनी दूसरी बैठक में लॉन्च किया गया था।

डेटाबेस का उपयोग क्या है?

  • डेटाबेस शांतिरक्षकों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के मामलों की निगरानी और समाधान के लिये एक ऑनलाइन भंडार के रूप में कार्य करेगा।
    • यह जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिये व्यापक विश्लेषण की सुविधा प्रदान करेगा और प्रभावी रणनीतियों को किर्यांवित करेगा।
    • इसे यूनाइट अवेयर प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2589 (अगस्त 2021 में अपनाया गया) के प्रावधानों को लागू करता है, जिसमें सदस्य देशों की मेज़बानी करने वाले सैनिकों से संयुक्त राष्ट्र कर्मियों के विरुद्ध हिंसा के सभी कृत्यों के अपराधियों को न्याय क्षेत्र में लाने का आह्वान किया गया है।

ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स (GOF) क्या है?

  • परिचय: 16 दिसंबर, 2022 को भारत ने शांति सैनिकों के विरुद्ध अपराधों को लेकर जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिये 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स' लॉन्च किया। इसमें 40 सदस्य देश शामिल हैं।
    • यह सदस्य देशों से अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप शांति रक्षकों (ब्लू हेलमेट) के विरुद्ध किये गए  अपराध के अपराधियों की जाँच, गिरफ्तारी और मुकदमा चलाने एवं व्यावहारिक रूप से UNSC के भीतर तथा बाहर दोनों जगह जवाबदेहिता को बढ़ावा देने का आह्वान करता है।
      • भारत ने कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान अपने 177 शांति सैनिकों को खो दिया है, जो किसी भी सैन्य योगदान देने वाले देश से तुलनात्मक रूप से अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा है।
  • सह-अध्यक्षः भारत, बांग्लादेश, मिस्र, फ्राँस, मोरक्को और नेपाल।
  • GoF प्रतिवर्ष अपने सदस्यों की दो बैठकें आयोजित करेगा, शांति रक्षकों के विरुद्ध अपराध हेतु जवाबदेहिता को बढ़ावा देने के लिये सहायकों को सूचित करने और प्रेरित करने के लिये प्रतिवर्ष एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. UN की सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य होते हैं और शेष 10 सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिये महासभा द्वारा किया जाता है? (2009)

(a) 1 वर्ष
(b) 2 वर्ष
(c) 3 वर्ष
(d) 5 वर्ष

उत्तर: (b)


प्रश्न. ‘‘संयुक्त राष्ट्र प्रत्यय समिति (यूनाईटेड नेशंस क्रेडेंशियल्स कमिटी)’’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2022)

  1. यह संयुक्त राष्ट्र (UN) सुरक्षा परिषद द्वारा स्थापित समिति है और इसके पर्यवेक्षण के अधीन काम करती है।  
  2. पारंपरिक रूप से प्रतिवर्ष मार्च, जून और सितंबर में इसकी बैठक होती है। 
  3. यह महासभा को अनुमोदन हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पूर्व सभी UN सदस्यों के प्रत्ययों का आकलन करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a) केवल 3
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 1 और 2

उत्तर: (a) 


मेन्स:

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट प्राप्त करने में भारत के सामने आने वाली बाधाओं पर चर्चा कीजिये। (2015)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2