इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

स्नेक आइलैंड

  • 24 Jun 2022
  • 8 min read

यूक्रेन ने काला सागर में ज़मीनी द्वीप, जिसे ‘स्नेक आइलैंड’ भी कहा जाता है, पर हवाई हमलों में रूसी सेना को गंभीर क्षति पहुँचाई है। 

  • माना जाता है कि द्वीप पर ये हमले पश्चिम द्वारा यूक्रेन को दी गई मिसाइलों का उपयोग करके दूसरी बड़ी सैन्य सफलता है। 

Ukraine

स्नेक आइलैंड: 

  • विशेषताएँ: 
    • ज़मीनी द्वीप, जिसे स्नेक या सर्पेंट आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है, यह 700 मीटर से कम आकार की चट्टान का एक छोटा टुकड़ा है, जिसे एक्स-आकार का बताया गया है। 
  • अवस्थिति: 
    • यह काला सागर में तट से 35 किमी. दूर डेन्यूब के मुहाने के पूर्व में और ओडेसा के बंदरगाह शहर के लगभग दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। 
      • वोल्गा के बाद डेन्यूब यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है। यह पश्चिमी जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पहाड़ों से निकलती है और लगभग 2,850 किमी. तक काला सागर पर अपने मुहाने तक बहती है। 
    • द्वीप को मानचित्र पर ‘विलेज ऑफ बाइल’ द्वारा चिह्नित किया गया है, यह यूक्रेन के अंतर्गत आता है। 

काला सागर:

Black-Sea 

  • आस-पास के क्षेत्र: 
    • काला सागर उत्तर और उत्तर पश्चिम में यूक्रेन, पूर्व में रूस और जॉर्जिया, दक्षिण में तुर्कीये और पश्चिम में बुल्गारिया और रोमानिया से घिरा है। 
  • जलडमरूमध्य: 
    • काला सागर बोस्फोरस के द्वारा मरमरा सागर से और डार्डानेल्स के द्वारा एजियन सागर से जुड़ता है, यह पारंपरिक रूप से यूरोप के लिये रूस का गर्म जल का प्रवेश द्वार रहा है। 
    • काला सागर भी केर्च जलडमरूमध्य द्वारा आज़ोव सागर से जुड़ा हुआ है। 
  • रूस के लिये महत्त्व: 
    • सामरिक मध्यवर्ती क्षेत्र/बफर: 
      • काला सागर भूमध्य सागर के लिये मील का पत्थर है और साथ ही नाटो देशों और रूस के बीच एक रणनीतिक बफर भी है। 
    • भूस्थैतिक महत्त्व: 
      • काला सागर क्षेत्र का प्रभुत्व मास्को के लिये भू-रणनीतिक अनिवार्यता है, (दोनों भूमध्य सागर में रूसी शक्ति का प्रभाव और दक्षिणी यूरोप के प्रमुख बाज़ारों हेतु आर्थिक प्रवेश द्वार को सुरक्षित करने के लिये)। 
        • रूस वर्ष 2014 के क्रीमिया संकट के बाद से काला सागर पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने का प्रयास कर रहा है। 
        • वर्तमान संघर्ष में काला सागर पर नियंत्रण के साथ ही रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले भूमि पुल पर नियंत्रण रूस का प्रमुख लक्ष्य रहा है। 
        • काला सागर तक यूक्रेन की पहुंँच को कम करने से यह एक स्थलरुद्ध देश में तब्दील हो जाएगा और इसके रसद व्यापार के लिये एक गंभीर झटका होगा। 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा, पिछले वर्ष के प्रश्न 

प्रश्न. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2019) 

     समुद्र सीमा                  देश 

  1. एड्रियाटिक सागर:            अल्बानिया
  2. काला सागर:                  क्रोएशिया
  3. कैस्पियन सागर:               कज़ाखस्तान
  4. भूमध्य सागर:                  मोरक्को
  5. लाल सागर:                    सीरिया

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं? 

(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 1, 3 और 4  
(c) केवल 2 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5 

उत्तर: (b) 

व्याख्या: 

  • एड्रियाटिक सागर भूमध्य सागर का एक हिस्सा है जो इटली के पूर्वी तटरेखा और बाल्कन प्रायद्वीप के देशों के बीच स्लोवेनिया से क्रोएशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, मोंटेनेग्रो और अल्बानिया तक विस्तृत है। अत: युग्म 1 सही सुमेलित है। 
  • काला सागर एक अंतर्देशीय समुद्र है जो सुदूर दक्षिणपूर्वी यूरोप और एशिया महाद्वीप के सुदूर पश्चिमी किनारों और तुर्की देश के बीच स्थित है। इसकी सीमा तुर्की, बुल्गारिया, रोमानिया, यूक्रेन, रूस और जॉर्जिया से लगती है। अत: युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है। 
  • कैस्पियन सागर एशिया और यूरोप के बीच जल का एक बंद निकाय है। इसकी सीमा ईरान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, अजरबैजान और रूस से लगती है। अत: युग्म 3 सही सुमेलित है। 
  • भूमध्य सागर की सीमा से  21 देश लगे हैं। ये स्पेन, फ्राँस, मोनाको, इटली, माल्टा, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, मोंटेनेग्रो, अल्बानिया, ग्रीस, तुर्की, साइप्रस, सीरिया, लेबनान, इज़राइल, मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया और मोरक्को हैं। 
  • मोरक्को का भूमध्यसागरीय तट उत्तरी अफ्रीकी तट के पश्चिमीतम किनारे का प्रतिनिधित्व करता है। समुद्र तट में जिब्राल्टर जलडमरूमध्य है जो भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर के बीच की कड़ी को चिह्नित करता है। अत: युग्म 4 सही सुमेलित है। 
  • लाल सागर की सीमा से छह देश (सऊदी अरब, यमन, मिस्र, सूडान, इरिट्रिया और जिबूती) लगे हैं। अत: युग्म 5 सुमेलित नहीं है। 

अतः विकल्प (B) सही उत्तर है। 

स्रोत- इंडियन एक्सप्रेस 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2