इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2023

  • 23 Dec 2023
  • 3 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2023 प्रदान करने की घोषणा की।

  • इस वर्ष पुरस्कार के लिये चुने गए साहित्य में 9 कविता संग्रह, 6 उपन्यास, 5 कहानी संग्रह, 3 निबंध और एक आलोचना शामिल हैंI 
  • पुरस्कार विजेताओं को ताम्रपत्र उक्त पट्टिका, एक शॉल और 1,00,000 रुपए प्रदान किये जाएँगे।

साहित्य अकादमी पुरस्कार क्या है?

  • परिचय:  
    • 1954 में स्थापित साहित्य अकादमी पुरस्कार, एक साहित्यिक सम्मान है जो साहित्य अकादमी, भारत की राष्ट्रीय साहित्यअकादमी द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
    • यह अकादमी अपनी मान्यता प्राप्त भाषाओं में साहित्यिक कार्यों के लिये और भारत की भाषाओं में साहित्यिक अनुवादों के लिये सालाना 24 पुरस्कार देती है ।
    • भारत के संविधान में सूचीबद्ध 22 भाषाओं के अलावा, साहित्य अकादमी ने अंग्रेजी और राजस्थानी को उन भाषाओं के रूप में मान्यता दी है जिनमें उसका कार्यक्रम लागू किया जा सकता है।
    • साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है।

  • पुरस्कार विजेता के चयन के लिये मानदंड:
    • लेखक की नागरिकता भारतीय होना चाहिये।
    • पुरस्कार के लिये पात्र पुस्तक/कार्य का उस भाषा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान होना चाहिये जिससे वह संबंधित है।
    • जब दो या दो से अधिक की पुस्तकों के लिये समान योग्यता पाई जाती है, तो पुरस्कार घोषित करने के लिये लेखकों के कुल साहित्यिक योगदान और स्थिति जैसे कुछ मानदंडों को ध्यान में रखा जाएगा।
  • अन्य साहित्य अकादमी पुरस्कार:
    • साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार किसी लेखक को बाल साहित्य में उसके कुल योगदान के आधार पर दिया जाता है और पुरस्कार के वर्ष से ठीक पहले पाँच वर्षों के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों से संबंधित होता है।
    • साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 35 वर्ष और उससे कम उम्र के लेखक द्वारा प्रकाशित पुस्तकों से संबंधित है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2