इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 29 नवंबर, 2022

  • 29 Nov 2022
  • 3 min read

कामचटका प्रायद्वीप

हाल ही में कामचटका प्रायद्वीप में दो ज्वालामुखी विस्फोट हुए हैं। वे रूस के उत्तरपूर्वी भाग के छह ज्वालामुखियों में से हैं जिनमे ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। कामचटका प्रायद्वीप रूस के साइबेरिया क्षेत्र के सुदूर पूर्व में 1,250 किमी. लंबा प्रायद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 472,300 वर्ग किमी. है। यह उत्तर में साइबेरिया से जुड़ा हुआ है। इसके पूर्व में प्रशांत महासागर है और पश्चिम में ओखोत्स्क सागर है। कामचटका प्रायद्वीप “रिंग ऑफ फायर” का भाग है। कामचटका का अधिकांस क्षेत्र पहाड़ी है और इसपर लगभग 160 ज्वालामुखी स्थित हैं, जिनमें से 29 अभी भी सक्रिय माने जाते हैं। इनमें से एक ज्वालामुखी, क्लुचेव्स्काया सोप्का, 15,584 फुट ऊँचा है और पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा ज्वालामुखी माना जाता है। कामचटका पर विविध प्रकार के पशु-पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से ब्राउन बिअर सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है जो बहुत बड़े आकार का होता है।          

7वाँ वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन

7वें वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (Global Technology Summit- GTS) भारत की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय इस सम्मेलन में प्रतिनिधि भौतिक और वर्चुअल दोनों तरीकों से भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय और कार्नेगी इंडिया की मेज़बानी में भू-प्रौद्योगिकी पर होने वाला यह भारत का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है। इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को विदेश मंत्री संबोधित करेंगे और इसका मुख्य विषय भू-डिजिटल व्यवस्था और इसके प्रभाव हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस सम्मेलन में प्रौद्योगिकी, सरकार, सुरक्षा, अंतरिक्ष, स्टार्टअप, डाटा, कानून, लोक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, अकादमिक और आर्थिक मुद्दों पर विश्व के प्रमुख बुद्धिजीवी अपने विचार प्रस्तुत करने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी तथा इसके भविष्य के संबंध में महत्त्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा की जाएगी। GTS 2022 में 50 से अधिक पैनल चर्चा, मुख्य भाषण, पुस्तक विमोचन और अन्य कार्यक्रमों में 100 से अधिक वक्ता भाग लेंगे। अमेरिका, सिंगापुर, जापान, नाइज़ीरिया, ब्राज़ील, भूटान, यूरोपीय संघ और अन्य देशों के मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2