इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 08 सितंबर, 2023

  • 08 Sep 2023
  • 5 min read

ब्राइट स्टार-23 

  • सरयू श्रेणी का नौसेना अपतटीय गश्ती पोत (NOPV), INS सुमेधा अभ्यास ब्राइट स्टार-23' के लिये मिस्र के पोर्ट अलेक्जेंड्रिया पहुँचा।
  • यह मिस्र के पोत अलेक्जेंड्रिया में होने वाला एक बहुराष्ट्रीय त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास है।
    • इस सैन्य अभ्यास में 34 देश भाग ले रहे हैं, जिससे यह मध्य-पूर्व तथा उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास बन गया है।
  • अभ्यास को दो चरणों में विभाजित किया गया है: हार्बर चरण तथा समुद्री चरण
    • हार्बर चरण में क्रॉस-डेक दौरे, पेशेवर आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम तथा योजना संबंधी बातचीत शामिल हैं।
    • समुद्री चरण में जटिल तथा उच्च तीव्रता वाले अभ्यास जैसे क्रॉस-डेक उड़ान, सतह-रोधी व वायु-रोधी अभ्यास एवं लाइव हथियार फायरिंग अभ्यास शामिल हैं।
  • भारतीय नौसेना प्रथम बार अभ्यास ब्राइट स्टार में भाग ले रही है।

महत्त्वपूर्ण खनिजों के लिये इंडोनेशिया ने जताई अमेरिकी व्यापार वार्ता की इच्छा

  • इंडोनेशिया ने महत्त्वपूर्ण खनिजों के लिये अमेरिकी व्यापार वार्ता की इच्छा जताई है।
    • इंडोनेशिया अपने विशाल निकल भंडार का लाभ उठाते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों और उनकी बैटरियों के विनिर्माण क्षेत्र में एक प्रमुख अभिकर्त्ता बनना चाहता है।
    • इंडोनेशिया विश्व भर के 21 मिलियन मीट्रिक टन के सबसे बड़े निकल भंडार का उत्पादक और धारक है।
  • महत्त्वपूर्ण खनिज वे खनिज और धातुएँ हैं जिनका उपयोग विशिष्ट औद्योगिक, तकनीकी तथा रणनीतिक उद्देश्यों के लिये किया जाता है।
    • वे हरित और डिजिटल अर्थव्यवस्था तथा सौर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन, पवन टरबाइनविद्युत नेटवर्क जैसे कई स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिये बिल्डिंग ब्लॉक हैं।
    • कोबाल्ट, कॉपर, गैलियम, जर्मेनियम, ग्रेफाइट, हेफनियम, इंडियम, लिथियम और निकेल महत्त्वपूर्ण खनिजों के कुछ प्रमुख उदाहरण हैं। 

भारतीय राष्ट्रपति करेंगी एशिया प्रशांत मानवाधिकार सम्मेलन का उद्घाटन 

भारत की राष्ट्रपति, 20 सितंबर, 2023 को दिल्ली में एशिया प्रशांत के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों (NHRIs) के द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

विश्व EV (इलेक्ट्रिक वाहन) दिवस

9 सितंबर को मनाया जाने वाला विश्व EV दिवस, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के असंख्य लाभों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिये समर्पित एक वार्षिक कार्यक्रम है।

  • सस्टेनेबिलिटी मीडिया कंपनी ग्रीनTV ने सबसे पहले पहल की, इसके बाद पहला विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस वर्ष 2020 में मनाया गया।
  • यह दिवस धारणीय परिवहन, कम उत्सर्जन के महत्त्व और जलवायु परिवर्तन से निपटने तथा वायु गुणवत्ता में सुधार में इलेक्ट्रिक वाहनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर देने के लिये एक मंच के रूप में कार्य करता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2