इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट्स : 10 दिसंबर, 2020

  • 10 Dec 2020
  • 3 min read

बेरेशीट-2 परियोजना

Beresheet-2 Project

हाल ही में इज़राइल ने वर्ष 2024 में चंद्रमा पर एक मानव रहित यान को उतारने के उद्देश्य से बेरेसैट-2 परियोजना शुरू की।

  • इससे पहले इज़राइल का बेरेशीट प्रोब चंद्रमा पर लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Israel

प्रमुख बिंदु

पृष्ठभूमि:

  • बेरेशीट प्रोब इज़राइल के एक गैर-लाभकारी संगठन स्पेसिल का चंद्रमा के लिये एक निजी मिशन था।
    • हेबरवेट (इज़राइल में बोली जाने वाली) में बेरेशीट का अर्थ उत्पत्ति होता है।
  • इसे फरवरी 2019 में केप कैनावेरल (USA) से फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया और यह अप्रैल 2019 में चंद्रमा की कक्षा में पहुँचा।
  • इंजन की विफलता के कारण यह चंद्रमा की सतह पर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बेरेशीट-2:

  • उद्देश्य: प्रयोगों का संचालन और स्कूल के छात्रों हेतु डेटा एकत्र करना।
  • संरचना: इसमें दो लैंडिंग क्राफ्ट और एक ऑर्बिटर शामिल होगा जो वर्षों तक चंद्रमा की परिक्रमा करेगा।
  • लागत: इसकी लागत लगभग 100 मिलियन डॉलर होगी, यह राशि अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों और दाताओं से जुटाई जाएगी ।
  • लाभ: संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन के बाद इज़राइल चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारने वाला चौथा राष्ट्र बन जाएगा।

चंद्रमा के लिये अन्य मिशन:

  • भारत ने चंद्रयान-3 नामक एक नए चंद्र मिशन की योजना बनाई है। इसे वर्ष 2021 की शुरुआत में लॉन्च किये जाने की संभावना है।
    • चंद्रयान-3 मिशन में चंद्रयान-2 मिशन के उद्देश्य को ही दोहराया जाएगा और इसमें चंद्रयान-2 जैसा ही एक लैंडर एवं रोवर शामिल होगा, परंतु इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा।
    • चंद्रयान -2 की विफलता ने भारत के पहले ही प्रयास में चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरकर पहला राष्ट्र बनने के सपने को तोड़ दिया।
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने वर्ष 2024 में चंद्रमा पर एक मानव रहित अंतरिक्षयान भेजने का फैसला किया है।
  • आर्टेमिस, नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) का एक क्रू-स्पेस (Crew Space) प्रोग्राम है जिसका लक्ष्य वर्ष 2024 तक विशेष रूप से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में "पहली महिला और अगले आदमी" को उतारना है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2