दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 07 मार्च, 2019

  • 07 Mar 2019
  • 6 min read

9 विज्ञान और प्रौद्योगिकी मिशन

प्रधानमंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद (Prime Minister’s Science, Technology & Innovation Advisory Council- PM-STIAC) ​​ने भारत के सतत् विकास को सुनिश्चित करने हेतु प्रमुख वैज्ञानिक चुनौतियों का समाधान करने के लिये 9 राष्ट्रीय विज्ञान मिशनों की पहचान की है।

  • प्रत्येक मिशन का नेतृत्व एक प्रमुख मंत्रालय करेगा और अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय संस्थागत भागीदारों, युवा वैज्ञानिकों एवं उद्योगों को शामिल करेगा।
  • सभी 9 मिशन इस प्रकार हैं-

♦ मिशन 1: प्राकृतिक भाषा अनुवाद
♦ मिशन 2: क्वांटम फ्रंटियर
♦ मिशन 3: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI)
♦ मिशन 4: राष्ट्रीय जैव विविधता मिशन
♦ मिशन 5: इलेक्ट्रिक वाहन (EV)
♦ मिशन 6: मानव स्वास्थ्य हेतु जैव स्वास्थ्य
♦ मिशन 7: वेस्ट टू वेल्थ (Waste to Wealth)
♦ मिशन 8: डीप ओशन एक्सप्लोरेशन
♦ मिशन 9: नए भारत के नवाचारों का तेज़ी से विकास (Accelerating Growth of New India’s Innovations- AGNIi)


जन-औषधि दिवस

7 मार्च, 2019 को पूरे भारत में ‘जन-औषधि दिवस’ मनाया गया।

  • यह जेनेरिक दवाओं के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत फार्मास्युटिकल विभाग की एक पहल है।
  • ज्ञातव्य है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को सस्ता बनाने हेतु प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि परियोजना (PMBJP)) लाई गई थी।
  • इस परियोजना के तहत सभी ब्लॉकों में 2020 तक कम-से-कम एक PMBJP केंद्र बनाने का लक्ष्य है।
  • फिलहाल देश के 652 ज़िलों में 5050 से अधिक जन-औषधि स्‍टोर सक्रिय हैं। जन-औषधि स्‍टोर में ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले 50-90% तक कम कीमत में जेनेरिक दवाएँ उपलब्ध होती हैं।
  • जन-औषधि दवाओं से प्रतिदिन लगभग 10-15 लाख लोग लाभान्वित होते हैं और जेनेरिक दवाओं की बाज़ार में हिस्सेदारी पिछले 3 वर्षों में तीन गुना बढ़कर 2 प्रतिशत से 7 प्रतिशत हो गई है।

गूगल ‘बोलो’ एप

गूगल ने एक नया एप ‘बोलो’ लॉन्च किया है।

  • यह एप प्राथमिक कक्षा के बच्चों को हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा सीखने में मदद करेगा।
  • यह एप आवाज पहचानने की तकनीक तथा टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक पर आधारित है।

bolo

  • इसमें एक एनिमेटेड कैरेक्टर ‘दीया’ है जो बच्चों को कहानियाँ पढ़ने के लिये प्रोत्साहित करती है।
  • यह कैरेक्टर किसी शब्द का उच्चारण करने में दिक्कत आने पर बच्चों की मदद भी करती है। साथ ही टास्क खत्म होने पर उनका मनोबल भी बढ़ाती है।

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार- 2019

हाल ही में राष्ट्रपति ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार- 2019 प्रदान किया।

  • जहाँ इंदौर (मध्य प्रदेश) लगातार तीसरी बार सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है वहीं अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) और मैसूर (कर्नाटक) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र को 'सबसे साफ छोटा शहर' का पुरस्कार दिया गया।
  • उत्तराखंड के ‘गौचर’ को 'सर्वश्रेष्ठ गंगा टाउन' घोषित किया गया है।
  • इसके अलावा भोपाल को भी लगातार तीसरी बार सबसे साफ राजधानी चुना गया है।
  • गौरतलब है कि ये पुरस्कार आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

swachh


विश्व वन्यजीव दिवस

3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) मनाया गया।

  • इस वर्ष इसकी थीम ‘लाइफ बिलो वाटर : फॉर पीपल एंड प्लैनेट’ (Life below Water: for People and Planet) है।
  • यह थीम सतत् विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals) के लक्ष्य संख्या 14 (सतत् विकास के लिये महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और निरंतर उपयोग करना) के उद्देश्यों की पूर्ति करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर, 2013 को वन्यजीवों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये इस दिवस को मनाने की पहल की थी।
  • गौरतलब है कि महासागरों में 200,000 से अधिक ज्ञात प्रजातियाँ हैं।
  • वैश्विक स्तर पर समुद्री और तटीय संसाधनों एवं उद्योगों का बाज़ार लगभग 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर प्रतिवर्ष है जो वैश्विक जीडीपी का लगभग 5% है।
  • तीन अरब से अधिक लोग अपनी आजीविका के लिये समुद्री और तटीय जैव विविधता पर निर्भर हैं।

life

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow