ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


चर्चित स्थान

उत्तरी सागर

  • 12 Mar 2025
  • 8 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ

उत्तरी सागर में विषैले रसायन ले जा रहा एक मालवाहक जहाज़ एक अमेरिकी सैन्य-चार्टर्ड तेल टैंकर से टकरा गया।

उत्तरी सागर:

  • अवस्थिति: यह ब्रिटिश द्वीपों एवं उत्तर-पश्चिमी यूरोप की मुख्य भूमि के बीच स्थित है जो अटलांटिक महासागर का उथला, उत्तरपूर्वी विस्तार है।
    • यह डोवर जलडमरूमध्य और इंग्लिश चैनल द्वारा अटलांटिक महासागर से तथा स्केगराक और कैटेगाट द्वारा बाल्टिक सागर से जुड़ा हुआ है।
    • उत्तरी सागर का सबसे गहरा बिंदु नॉर्वेजियन ट्रेंच (725 मीटर) है।
  • सीमाएँ: यूनाइटेड किंगडम, नॉर्वे, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्राँस से घिरा हुआ।
  • आर्थिक महत्त्व: यूरोप के लिये प्रमुख व्यापार मार्ग, जो UK, स्कैंडिनेविया और मुख्य भूमि यूरोप के प्रमुख बंदरगाहों को जोड़ता है।
    • वर्ष 1958 के जिनेवा कन्वेंशन ने महाद्वीपीय शेल्फ पर देशों के अधिकारों को स्थापित किया, जिससे उत्तरी सागर में अन्वेषण संभव हो सका, जो व्यापक अपतटीय ड्रिलिंग के साथ तेल और गैस से समृद्ध है।

North_Sea

और पढ़ें: यूनाइटेड किंगडम की उत्तरी सागर में ड्रिलिंग

close
Share Page
images-2
images-2