रैपिड फायर
INS तमाल
- 10 May 2025
- 2 min read
स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया
भारतीय नौसेना को रूस से उन्नत स्टील्थ युद्धपोत INS तमाल प्राप्त होने वाला है।
- परिचय: तमाल एक स्टील्थ युद्धपोत है, जिसे वर्ष 2016 में हुए भारत -रूसी समझौते के तहत निर्मित किया गया है, जिसमें दो पोत रूस में और दो भारत में बनाए गए हैं।
- INS तमाल इस शृंखला में रूस द्वारा निर्मित दूसरा फ्रिगेट है, जो INS तुशील (जिसे दिसंबर 2024 में नौसेना में शामिल किया गया था) के बाद आता है।
- उन्नत विशेषताएँ:
- सटीक हमले: यह युद्धपोत प्रति अभियान 30 नॉट की गति और 3,000 किमी की रेंज तक संचालन करने में सक्षम है।
- पनडुब्बी रोधी हथियार: इसमें टॉरपीडो और ब्रह्मोस जैसी रॉकेट प्रणालियाँ लगी हैं।
- ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता लगभग 300–400 कि.मी है और यह मैक 3 के समीप की गति से चलती है, जिससे तीव्र प्रतिक्रिया संभव होती है।
- हेलीकॉप्टर तैनाती: यह युद्धपोत बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर संचालित कर सकता है, जिससे निगरानी और युद्ध क्षमता में वृद्धि होती है।
- स्टील्थ डिज़ाइन: इसका निर्माण इस प्रकार किया गया है कि यह रडार से बच सके, जिससे आधुनिक नौसैनिक युद्ध में इसकी उत्तरजीविता क्षमता बढ़ जाती है।
और पढ़ें: INS तुशील