रैपिड फायर
शहीद मंगल पांडे की जयंती
- 21 Jul 2025
- 3 min read
स्रोत: पी.आई.बी
प्रधानमंत्री ने 19 जुलाई को महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंगल पांडे
- प्रारंभिक जीवन: उनका जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में हुआ था।
- वह 22 वर्ष की उम्र में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना की 34वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री में शामिल हुए।
- विद्रोह: उन्होंने नवप्रवर्तित एनफील्ड पैटर्न 1853 राइफल-मस्कट का उपयोग करने से इंकार कर दिया क्योंकि सिपाहियों का मानना था कि इसके कारतूसों में गोमांस तथा सूअर की चर्बी लगी हुई थी, जो हिंदू और मुस्लिम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाती थी।
- 29 मार्च 1857 को उन्होंने विद्रोह कर दिया और अपने वरिष्ठ सार्जेंट मेजर पर गोली चला दी।
- उनकी कार्रवाई का प्रभाव: उनके विरोध और विद्रोह की लहर को वर्ष 1857 का सिपाही विद्रोह कहा गया, जिसे भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम भी कहा जाता है।
- 7वीं अवध रेजीमेंट के सैनिकों ने विद्रोह किया, लेकिन उसे दबा दिया गया, जबकि असंतोष अंबाला, लखनऊ और मेरठ तक फैल गया।
- 10 मई 1857 को मेरठ के सिपाहियों ने विद्रोह किया, दिल्ली की ओर कूच किया और बहादुर शाह ज़फर द्वितीय को ‘शहंशाह-ए-हिंदुस्तान’ घोषित किया, जिससे वर्ष 1857 के विद्रोह को एक प्रतीकात्मक राष्ट्रीय नेतृत्व प्राप्त हुआ।
- फाँसी और विरासत: उन्हें 8 अप्रैल 1857 को बैरकपुर में फाँसी दी गई और उनकी रेजीमेंट को असंतोष प्रकट करने के कारण भंग कर दिया गया।
- ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय प्रतिरोध के प्रतीक बने, सिपाहियों और किसानों की पीड़ाओं को दर्शाया तथा भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख व्यक्तित्व के रूप में मान्यता प्राप्त की।
और पढ़ें: वर्ष 1857 का विद्रोह