इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


सामाजिक न्याय

PRET और बिग कैच-अप पहल

  • 28 Apr 2023
  • 8 min read

प्रिलिम्स के लिये:

उभरते खतरों के प्रति तत्परता और लचीलापन (PRET) नामक पहल, बिग कैच-अप पहल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR), यूनिसेफ

मेन्स के लिये:

कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर काबू पाने हेतु पहल

चर्चा में क्यों?

कोविड-19 महामारी के प्रत्युत्तर में दो पहलें- PRET और द बिग कैच-अप समान स्तर एवं भविष्य के विस्फोटक विप्लवों ​​से बचने के लिये बेहतरीन तत्परता हासिल करने के साथ-साथ बच्चों की टीकाकरण दरों को बढ़ावा देने हेतु शुरू की गई हैं।

PRET पहल:

  • परिचय:
    • उभरते खतरों के लिये तैयारी और लचीलापन (PRET) पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा शुरू की गई थी एवं अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR), 2005 के तहत संचालित होती है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों के प्रबंधन हेतु एक महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय कानूनी साधन है।
      • पहल की घोषणा जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में आयोजित ग्लोबल मीटिंग फॉर फ्यूचर रेस्पिरेटरी पैथोजन पेंडमिक में की गई थी।
  • उद्देश्य:
    • यह रोगजनकों के समूहों हेतु उनके संचरण के तरीके के आधार पर महामारी की तैयारी में सुधार करने पर केंद्रित है।
  • महामारी की तैयारी के तीन स्तर: यह स्वीकार करता है कि महामारी की तैयारी हेतु प्रासंगिक प्रणालियों एवं क्षमताओं के तीन स्तर हैं:
    • जो सभी या बहु-खतरों का निवारण (Cross-Cutting) करता है।
    • जो रोगजनकों (श्वसन, अर्बोवायरस आदि) के समूहों हेतु प्रासंगिक हैं।
    • जो एक रोगजनक के लिये विशिष्ट हैं।
  • समन्वित प्रयास:
    • अपने प्रयासों के हिस्से के रूप में WHO एक अनौपचारिक समन्वय मंच प्रदान करता है जिसे रेस्पिरेटरी पैथोजन्स पार्टनर्स एंगेजमेंट फोरम (R-PEF) के रूप में जाना जाता है, जो WHO एवं अन्य पक्षकारों को नियोजित गतिविधियों तथा घटनाओं के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

नोट:

  • फरवरी 2023 में WHO ने महामारी संधि का शून्य मसौदा जारी किया, जिसका उद्देश्य वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर पर महामारी से निपटने हेतु तैयारी करना है।
  • यह महामारी और अन्य वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थितियों के प्रति तत्परता एवं प्रतिक्रिया हेतु वैश्विक समन्वय एवं सहयोग बढ़ाने का आह्वान करता है।

बिग-कैचअप पहल:

  • परिचय:
    • इसे WHO, यूनिसेफ, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा टीकाकरण एजेंडा 2030 तथा कई अन्य वैश्विक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य भागीदारों के साथ शुरू किया गया था, जो टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिये एक लक्षित वैश्विक प्रयास है।
  • उद्देश्य:
    • इसका उद्देश्य आबादी को खसरा, डिप्थीरिया, पोलियो और पीला बुखार जैसे रोगों को टीके के माध्यम से बच्चों के जीवन को बचाना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत करना है।
  • मुख्य लक्ष्य:
    • यह पहल 20 देशों- अफगानिस्तान, अंगोला, ब्राज़ील, कैमरून, चाड, DPRK, DRC, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस, सोमालिया, मेडागास्कर, मैक्सिको, मोज़ाम्बिक, म्याँमार, तंजानिया और वियतनाम पर विशेष ध्यान देगी जहाँ ऐसे अधिकांश बच्चे टीके की खुराक लेने से चूक गए हैं।
  • योजना की मुख्य विशेषताएँ:
    • हेल्थकेयर वर्कफोर्स में वृद्धि करना
    • स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार
    • समुदायों के भीतर विश्वास और टीकों की मांग का निर्माण
    • टीकाकरण बहाल करने के लिये अंतराल और बाधाओं को संबोधित करना
  • आवश्यकता:
    • टीकाकरण के स्तर में 100 से अधिक देशों में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि महामारी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया था और साथ ही चिकित्सा आपूर्ति के आयात एवं निर्यात को भी बाधित कर दिया था।
    • सख्त लॉकडाउन उपायों, यात्रा प्रतिबंधों और घटते वित्तीय एवं मानव संसाधनों से स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच और अधिक जटिल हो गई थी।
      • भारत विश्व के उन 20 देशों में शामिल है, जहाँ वर्ष 2021 में लगभग 75 प्रतिशत बच्चे रोकथाम योग्य लेकिन गंभीर बीमारियों के खिलाफ आवश्यक टीकाकरण से चूक गए हैं।
  • टीकाकरण हेतु भारत के प्रयास:

नोट:

  • विश्व टीकाकरण सप्ताह WHO द्वारा समन्वित एक स्वास्थ्य अभियान है जो प्रत्येक वर्ष अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को बीमारी से बचाने हेतु वैक्सीन के उपयोग को बढ़ावा देना है।

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न: 

प्रश्न. भारत सरकार द्वारा चलाया गया 'मिशन इंद्रधनुष' किससे संबंधित है? (2016)

(a) बच्चों और गर्भवती महिलाओं का प्रतिरक्षण
(b) पूरे देश में स्मार्ट सिटी का निर्माण
(c) बाहरी अंतरिक्ष में पृथ्वी सदृश्य ग्रहों के लिये भारत की स्वयं की खोज
(d) नई शिक्षा नीति

उत्तर: (a)


प्रश्न. कोविड-19 महामारी के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (2020)

स्रोत: डब्ल्यू.एच.ओ.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2