इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


शासन व्यवस्था

ग्लास (GLAAS) रिपोर्ट 2022

  • 15 Dec 2022
  • 8 min read

प्रिलिम्स के लिये:

ग्लास रिपोर्ट 2022 , विश्व स्वास्थ्य संगठन, जलवायु परिवर्तन, WASH रणनीति

मेन्स के लिये:

जल और स्वच्छता तक पहुँच तथा संबंधित मुद्दे

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और UN-Water द्वारा स्वच्छता एवं पेयजल का वैश्विक विश्लेषण तथा आकलन (GLAAS) रिपोर्ट जारी की गई।

यूएन- वाटर (UN-Water):

  • यूएन-वाटर, जल और स्वच्छता पर संयुक्त राष्ट्र के कार्यों का समन्वय करता है। यूएन-वाटर एक 'समन्वय तंत्र' है।  
  • यह संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं (सदस्यों) और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों (भागीदारों) से निर्मित है जो जल और स्वच्छता के मुद्दों पर काम कर रहे हैं।  
  • यूएन-वाटर की भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि सदस्य और भागीदार जल संबंधित चुनौतियों के समाधान हेतु एक साथ काम करें। 

GLAAS रिपोर्ट 

  • यूएन-वाटर ग्लोबल एनालिसिस एंड असेसमेंट ऑफ सेनिटेशन एंड ड्रिंकिंग-वाटर (GLAAS) 2022 रिपोर्ट में 121 देशों और क्षेत्रों तथा 23 बाह्य सहायता एजेंसियों (External Support Agencies- ESAs) से पेयजल, सफाई और स्वच्छता (WASH) पर नए डेटा संकलित किये गए हैं।   
  • यह सतत् विकास के लिये एजेंडा 2030 की दूसरी छमाही के दौरान प्रतिबद्धताओं, प्राथमिकता-निर्धारण और कार्यों को सूचित करने एवं जल तथा स्वच्छता पर कार्रवाई के लिये संयुक्त राष्ट्र दशक (2018-2028) (संयुक्त राष्ट्र 2023 जल सम्मेलन) के कार्यान्वयन की मध्यावधि पर व्यापक समीक्षा हेतु सम्मेलन 2023 के लिये एक वैश्विक संदर्भ के रूप में कार्य करता है।  
  • रिपोर्ट प्रमुख WASH क्षेत्रों में प्रगति में तेज़ी लाने के अवसरों पर भी प्रकाश डालती है जो WASH सेवाओं की गुणवत्ता और स्थिरता एवं वितरण, महामारी की तैयारी तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।

रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएँ:

  • मानव संसाधन:
    • एक तिहाई से भी कम देशों ने आवश्यक जल और स्वच्छता (वॉश) से संबंधित कार्यों के प्रबंधन के लिये पर्याप्त मानव संसाधन बनाए रखने की सूचना दी है।
  • राष्ट्रीय लक्ष्य:
    • 45% देश अपने पेयजल लक्ष्यों को पूरा करने की राह पर हैं, लेकिन अभी तक केवल  25% ही अपने स्वच्छता लक्ष्यों को पूरा कर पा रहें हैं।
    • राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये और अधिक शीघ्रता की आवश्यकता है।
  • वित्त:
    •  हालाँकि कुछ देशों के  WASH बजट में वृद्धि हुई है - लेकिन उनमें से 75% से अधिक  देशों  ने WASH से संबंधित योजनाओं व उद्देश्यों को पूरा करने के लिये अपर्याप्त संसाधन होने की सूचना दी है।
  • WASH सिस्टम का जलवायु लचीलापन:
    • अधिकांश WASH नीतियों और योजनाओं को बनाते समय  जलवायु परिवर्तन के खतरों पर विचार नहीं किया जाता है, न ही वे WASH प्रौद्योगिकी और प्रबंधन प्रणालियों के जलवायु लचीलेपन को ध्यान में रखते हैं।
    • जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम संबंधित घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति और तीव्रता,  WASH सेवाओं के वितरण में बाधा बन रही है, जिससे उपयोगकर्ताओं का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
  • बाह्य सहायता:  
    • वर्ष 2017 और 2020 के बीच जल और स्वच्छता के लिये अनुदान में 5.6% की कमी आई है और अनुदान के भौगोलिक मानदंड में परिवर्तन देखा गया।
    • उप-सहारा अफ्रीका में, WASH अनुदान का अनुपात 32% से गिरकर 23% हो गया, जबकि मध्य और दक्षिणी एशिया में 12% से बढ़कर 20% होने के रूप में वृद्धि देखी गई, और पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में यह 11% से बढ़कर 20% हो गया।

वाॅश (WASH):

WASH,  जल,स्वच्छता और साफ़-सफाई- ‘Water, Sanitation and Hygiene का संक्षिप्त रूप है। ये क्षेत्र परस्पर संबंधित हैं। 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की वॉश रणनीति को सदस्य राज्य संकल्प (WHA 64.4) तथा सतत् विकास लक्ष्य-3 (अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण) सतत् विकास लक्ष्य-6 (स्वच्छ जल और स्वच्छता) की अनुक्रिया के रूप में विकसित किया गया है।
  • यह WHO के 13वें जनरल प्रोग्राम ऑफ वर्क 2019-2023 का एक घटक है जिसका उद्देश्य बेहतर आपातकालीन तैयारियों और प्रतिक्रिया जैसे बहुक्षेत्रीय कार्रवाइयों के माध्यम से तीन बिलियन लोगों तथा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज़ (UHC) के माध्यम से एक बिलियन लोगों की स्वास्थ्य सुविधा में योगदान करना है। 
  • यह जुलाई 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाए गए सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता जैसे मानवाधिकारों की प्रगतिशीलता पर भी ज़ोर देता है।

आगे की राह

  • समावेशी विकास:  
    • लोंगों की सुरक्षित, स्थायी WASH सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करना, साथ ही अल्प सुविधा वाली आबादी और स्थानों पर ध्यान देना चाहिये, जैसे कि गरीबी में रहने वाले या ग्रामीण या दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्ति।
    • स्थानीय भागीदारी यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि कोई भी वंचित न रहे।
      • SDG 6 समाधानों को स्थानीय सामुदायिक संदर्भों में अपनाने और बनाए रखने के लिए सामुदायिक भागीदारी को मज़बूत करना आवश्यक है।
  • लैंगिक:  
    • WASH के निर्णयों और सेवाओं में महिलाओं पर विचार सुनिश्चित करने के लिये अधिक समावेशन, वित्तीय सहायता और निगरानी की आवश्यकता है
    • WASH मासिक धर्म के स्वास्थ्य और स्वच्छता से लेकर स्थानीय भागीदारी और WASH में काम करने वाली महिलाओं तक कई तरह से जुड़ा हुआ है।
  • निवेश में बढ़ोतरी: 
    • सरकारों और विकास भागीदारों को सबसे कमज़ोर लोगों से शुरुआत करते हुए वर्ष 2030 तक सुरक्षित रूप से प्रबंधित पेयजल और स्वच्छता सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने के लिये WASH सिस्टम को मजबूत करने और निवेश में नाटकीय रूप से वृद्धि करने की आवश्यकता है।

स्रोत: डाउन टू अर्थ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow