इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली न्यूज़


भारतीय अर्थव्यवस्था

विश्व खाद्य मूल्य सूचकांक: FAO

  • 09 Apr 2022
  • 5 min read

प्रिलिम्स के लिये:

संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन और इसकी पहल, एफएओ खाद्य मूल्य सूचकांक।

मेन्स के लिये:

महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, वैश्विक खाद्य मूल्य वृद्धि के कारण।

चर्चा में क्यों? 

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, विश्व खाद्य मूल्य सूचकांक (World Food Price Index) मार्च में औसतन 159.3 अंक रहा, जिसने 11 साल पहले (फरवरी 2011) के 137.6 अंकों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

FAO-Index

प्रमुख बिंदु 

वैश्विक खाद्य मूल्य वृद्धि का कारण:

  • अत्यधिक अस्थिरता:
    • FAO सूचकांक में पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी और अब रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारी अस्थिरता देखी गई है।
    • मई 2020 में सूचकांक 91.1 अंकों के साथ अपने चार वर्ष  के निम्न स्तर पर पर आ गया था, जिसका कारण महामारी की वजह से देशों में लगने वाले लॉकडाउन के चलते उत्पन्न मांग थी।
    • लेकिन जैसे ही सरकारों द्वारा आर्थिक गतिविधियों और आवाजाही से प्रतिबंध हटाने की बात की गई तो पुनः मांग में वृद्धि देखी गई। आपूर्ति शृंखला में व्यवधान हर स्तर पर देखा गया जिसमें सामग्री की पैकेजिंग से लेकर शिपिंग कंटेनरों के लिये मज़दूरों की कमी सामने आई।
  • आपूर्ति की कमी:
    • काला सागर क्षेत्र में तनाव के कारण आपूर्ति में अत्यधिक कमी देखी गई है, जिससे जनवरी और मार्च 2021 के बीच सूचकांक लगभग 24 अंक या 17.5% बढ़ गया है।
      • मार्च 2021 में FAO के अनाज और वनस्पति तेल मूल्य सूचकांकों ने क्रमशः 170.1 अंक और 248.6 अंक की रिकॉर्ड बढ़त हासिल की।
  • अंतर्राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली से रूसी बैंकों का कटऑफ:
    • काला सागर और आज़ोव सागर में बंदरगाह बंद होने के साथ-साथ रूसी बैंकों को अंतर्राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली से बाहर कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप इस प्रमुख कृषि-वस्तु आपूर्ति क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शिपिंग व्यवधान उत्पन्न हुए हैं।

FAO का खाद्य मूल्य सूचकांक:

  • इसे वर्ष 1996 में वैश्विक कृषि वस्तु बाज़ार के विकास की निगरानी में मदद के लिये सार्वजनिक रूप से पेश किया गया था।
  • FAO फूड प्राइस इंडेक्स (FFPI) खाद्य वस्तुओं की टोकरी के अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों में मासिक बदलाव का एक मापक है।
  • यह अनाज, तिलहन, डेयरी उत्पाद, मांस और चीनी की टोकरी के मूल्यों में हुए परिवर्तनों को मापता है।
  • इसका आधार वर्ष 2014-16 है।

खाद्य और कृषि संगठन:

  • परिचय:
    • खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत की गई थी, यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    • प्रत्येक वर्ष विश्व में 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। यह दिवस FAO की स्थापना की वर्षगाँठ की याद में मनाया जाता है।
    • यह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य सहायता संगठनों में से एक है जो रोम (इटली) में स्थित है। इसके अलावा विश्व खाद्य कार्यक्रम और कृषि विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय कोष (IFAD) भी इसमें शामिल हैं।
  • FAO की पहलें:
  • फ्लैगशिप पब्लिकेशन (Flagship Publications):

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2