-
11 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
पर्यावरण
दिवस-86: मरुस्थलीकरण का जैवविविधता और खाद्य सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ता है? साथ ही, भारत द्वारा मरुस्थलीकरण से निपटने के लिये किये गए प्रयासों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
10 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
पर्यावरण
दिवस-85: पारिस्थितिकी तंत्र में पोषक तत्त्वों के चक्र की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिये। कार्बन और नाइट्रोजन चक्र पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता बनाए रखने में किस प्रकार सहायक होते हैं? विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
-
10 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
पर्यावरण
दिवस- 85: मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से जलीय पारिस्थितिकी तंत्र पर बढ़ते दबाव की पृष्ठभूमि में, कोरल ब्लीचिंग की घटना, इसके प्रमुख कारणों और समुद्री जैवविविधता तथा तटीय अर्थव्यवस्थाओं पर इसके प्रभावों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
-
08 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 84: उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना भारत के विनिर्माण क्षेत्र के परिवर्तन में कितनी प्रभावी रही है? इसकी सफलता, चुनौतियों और संभावित सुधारों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
-
08 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 84: "भारत में कृषि उत्पादन प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग अपेक्षाकृत अविकसित बना हुआ है। इसके प्रमुख अवरोधों का विश्लेषण कीजिये और इस क्षेत्र के विकास को गति देने के लिये संभावित नीतिगत उपाय सुझाइये।"(250 शब्द)
-
07 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 83: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन इसे रिसाव और अक्षमताओं जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिये क्या सुधार किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
-
07 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 83: भारत में कृषि-जलवायु ज़ोनिंग क्यों महत्त्वपूर्ण है? यह कुशल संसाधन प्रबंधन और जलवायु-लचीली कृषि को बढ़ावा देने में कैसे सहायक हो सकता है? (150 शब्द)
-
06 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 82: भारत में आनुवंशिक संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान के पेटेंट कराने से जुड़ी प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं? इन्हें संरक्षित करने में जैविक विविधता अधिनियम और बौद्धिक संपदा अधिकार कानून की क्या भूमिका है? (150 शब्द)
-
06 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 82: विश्व व्यापार संगठन (WTO) को वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिये किन प्रमुख सुधारों की आवश्यकता है? भारत के हितों को ध्यान में रखते हुए इन सुधारों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
05 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 81: भारत में उल्लेखनीय आर्थिक वृद्धि के बावजूद, समावेशी विकास अब भी एक चुनौती बना हुआ है। इसके मूलभूत कारणों का विश्लेषण कीजिये और इसे प्राप्त करने के लिये संभावित समाधान प्रस्तुत कीजिये। (150 शब्द)
-
05 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 81: भारत में लागू किये गए चार नए श्रम कानून श्रम विनियमन में एक महत्त्वपूर्ण परिवर्तन को दर्शाते हैं। इनके प्रमुख उद्देश्यों का विश्लेषण कीजिये और श्रम अधिकारों व आर्थिक विकास पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
-
04 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 80: भारत के आर्थिक विकास में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के योगदान का मूल्यांकन कीजिये। साथ ही, FDI प्रवाह को बढ़ाने के लिये लागू किये गए नीतिगत उपायों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
04 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 80: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में रुपए की स्वीकार्यता बढ़ाने में द्विपक्षीय व्यापार समझौतों और मुद्रा स्वैप व्यवस्था की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, यह व्यवस्था मुद्रा जोखिम को कम करने में कैसे सहायक होती है, चर्चा कीजिये।(250 शब्द)
-
03 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 79: भारत में संकटग्रस्त परिसंपत्तियों के समाधान पर दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) के प्रभाव का आकलन कीजिये। साथ ही, इसकी प्रभावशीलता और इससे जुड़ी चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
-
03 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस-79: भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की स्थिरता बनाए रखने में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, धोखाधड़ी, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) और शासन संबंधी चुनौतियों से निपटने में इसकी विनियामक नीतियों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
-
01 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 78: सेबी कॉर्पोरेट प्रथाओं में पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) मानदंडों के एकीकरण को कैसे बढ़ावा देता है? इसके नियामक उपायों का विश्लेषण कीजिये और स्थायी वित्त पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
01 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 78: भारतीय पूंजी बाज़ार पर विदेशी संस्थागत निवेश (FII) और घरेलू संस्थागत निवेश (DII) के प्रभाव का आकलन कीजिये। (150 शब्द)
-
28 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 77: भारत में बढ़ते सार्वजनिक ऋण के चलते भविष्य की राजकोषीय स्थिरता को लेकर चिंताएँ बढ़ रही हैं। ऐसे में, भारत को अपने विकास लक्ष्यों को बनाए रखते हुए सार्वजनिक ऋण का प्रभावी प्रबंधन कैसे करना चाहिये? (150 शब्द)
-
28 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 77: वस्तु एवं सेवा कर (GST) ने भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को एकीकृत करके "एक राष्ट्र, एक कर" की अवधारणा को साकार किया है। यह कर प्रशासन और अनुपालन को कैसे सुव्यवस्थित करता है और इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिये किन अतिरिक्त सुधारों की आवश्यकता है? (250 शब्द)
-
27 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
दिवस- 76: भारत में नीति-निर्माण प्रक्रिया में योजना आयोग से नीति आयोग में बदलाव का विश्लेषण कीजिये। इस परिवर्तन ने विकास कार्यक्रमों और परियोजनाओं के क्रियान्वयन को किस प्रकार प्रभावित किया है? (150 शब्द)