ध्यान दें:



RAS Mains 2024

  • 10 Jun 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था

    दिवस- 12: विकासशील समाजों में लोक प्रशासन का क्या महत्त्व है? (100 शब्द)

    उत्तर

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • लोक प्रशासन उभरते देशों में विकास के आधार के रूप में कार्य करता है, इस तथ्य पर प्रकाश डालिये।
    • मुख्य भाग को स्पष्ट एवं संक्षिप्त बिंदुओं में विभाजित कीजिये जो मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डालें।
    • उचित निष्कर्ष दीजिये।

    परिचय: 

    लोक प्रशासन विकास को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, विशेषकर उन देशों में जो सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। यह नीतियों को लागू करने और प्रभावी शासन सुनिश्चित करने के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। विकासशील समाजों में, लोक प्रशासन स्थायी प्रगति एवं संवहनीयता की रीढ़ के रूप में कार्य करता है।

    मुख्य भाग:

    • परिवर्तन का साधन: गरीबी उन्मूलन, रोज़गार सृजन, ग्रामीण विद्युतीकरण और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख विकास कार्यक्रमों को क्रियान्वित करता है।
    • राष्ट्रीय एकीकरण: विविध समुदायों और क्षेत्रों को एकीकृत करके एकता को बढ़ावा देता है, जैसा कि शरणार्थी पुनर्वास जैसे प्रयासों में देखा गया है।
    • निरंतरता और संवहनीयता: राजनीतिक परिवर्तनों के बीच अतीत और वर्तमान कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से समन्वय करते हुए सुसंगत शासन सुनिश्चित करता है।
    • लोकतंत्र का प्रवर्तक: समावेशिता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देकर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।
    • विकास का केंद्र: बाज़ार और नागरिक समाज के बीच सेतु का निर्माण, शासन, सेवा वितरण एवं संस्था निर्माण में समन्वय।

    निष्कर्ष: 

    विकासशील देशों में विकास को गति देने और समाज को एकजुट करने के लिये लोक प्रशासन महत्त्वपूर्ण है। यह लोकतांत्रिक स्थिरता, प्रभावी शासन और समन्वित प्रगति सुनिश्चित करता है। दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये इसकी भूमिका अपरिहार्य है।

close
Share Page
images-2
images-2