-
09 Jun 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 3
राजव्यवस्था
दिवस-11 : भारतीय नागरिकों को विशेष रूप से प्राप्त पाँच मौलिक अधिकार कौन-से हैं? (50 शब्द)
उत्तर
हल करने का दृष्टिकोण:
- परिचय में, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और न्याय की आधारशिला के रूप में मूल अधिकारों के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।
- स्पष्टता के लिये उत्तर को मुख्य बिंदुओं में विभाजित कीजिये।
- उचित निष्कर्ष दीजिये।
परिचय:
भारतीय संविधान में नागरिकों को कई मूल अधिकार प्रदान किये गए हैं, जो विधि के तहत सुरक्षा और समानता सुनिश्चित करते हैं। ये अधिकार विशेष रूप से भारतीय नागरिकों के लिये उपलब्ध हैं, जो उन्हें गैर-नागरिकों से अलग करते हैं।
मुख्य भाग:
- अनुच्छेद 15: धर्म, वंश, जाति, लैंगिक आधार या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध करता है।
- अनुच्छेद 16: सार्वजनिक रोज़गार में अवसर की समानता की गारंटी देता है।
- अनुच्छेद 19: वाक् एवं अभिव्यक्ति, आवागमन और सभा की स्वतंत्रता सहित छः स्वतंत्रताओं की रक्षा करता है।
- अनुच्छेद 29: अल्पसंख्यकों को अपनी भाषा, लिपि और संस्कृति को संरक्षित रखने के अधिकार की रक्षा करता है।
- अनुच्छेद 30: अल्पसंख्यकों को अपनी पसंद की शैक्षणिक संस्थाएँ स्थापित करने और उनका प्रबंधन करने का अधिकार देता है।
निष्कर्ष:
ये मूल अधिकार भारतीय नागरिकों के लिये समनता, स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण हैं। वे देश के लोकतांत्रिक संरचना के लिये एक मज़बूत आधार प्रदान करते हैं। भारतीय नागरिकों को प्रदत्त इन अधिकारों की विशिष्टता व्यक्तिगत स्वतंत्रता और न्याय के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।