- 
                  04 Sep 2024
                  
                    
                      सामान्य अध्ययन पेपर 2                    
                    
                      राजव्यवस्था                    
                  
                  दिवस- 51: फुल-लेंथ टेस्ट-3 प्रश्न-पत्र के लिये विशेष निर्देश - इस प्रश्न-पत्र में 20 प्रश्न हैं।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न संख्या 1 से 10 तक के उत्तर 150 शब्दों में, जबकि प्रश्न संख्या 11 से 20 तक के उत्तर 250 शब्दों में होने चाहिये।
 प्रश्न 1 . भूल जाने के अधिकार की अवधारणा एवं भारत में इसकी विधिक स्थिति पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द) प्रश्न 2. मूल ढाँचा सिद्धांत संविधान का संरक्षक है लेकिन यह संसदीय प्रक्रिया को सीमित करता है। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द) प्रश्न 3. न्यायिक समीक्षा के प्रति भारतीय संविधान का दृष्टिकोण संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय के दृष्टिकोण से किस प्रकार तुलनीय है। (150 शब्द) प्रश्न 4. भारत में संघीय शासन के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने में राज्यपाल की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द) प्रश्न 5. कॉलेजियम प्रणाली न्यायिक स्वतंत्रता एवं कार्यकारी नियंत्रण के बीच एक नाज़ुक संतुलन को दर्शाती है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द) प्रश्न 6. ज़मीनी स्तर पर राजनीतिक विकेंद्रीकरण में प्रगति के बावजूद प्रशासनिक विकेंद्रीकरण के अभाव के क्या कारण हैं? (150 शब्द) प्रश्न 7. विपक्ष का नेता मात्र एक संसदीय पद नहीं है बल्कि वह नियंत्रण एवं संतुलन की प्रणाली का एक अभिन्न अंग है। सविस्तार स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द) प्रश्न 8. लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने के पक्ष एवं विपक्ष से संबंधित तर्कों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द) प्रश्न 9. भारत द्वारा मुक्त आवागमन व्यवस्था को रद्द करने के निर्णय के आलोक में भारत एवं म्याँमार के बीच द्विपक्षीय संबंधों की उभरती गतिशीलता का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द) प्रश्न 10. भारत और अफ्रीका सामूहिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के क्रम में अपनी व्यापार क्षमता का लाभ किस प्रकार उठा सकते हैं? इससे संबंधित प्रमुख चुनौतियों की पहचान करते हुए इनके बीच व्यापार संबंधों को मज़बूत करने हेतु समाधान बताइये। (150 शब्द) प्रश्न 11. जनहित वादों में दिशा-निर्देश जारी करने की न्यायपालिका की भूमिका के औचित्य पर चर्चा कीजिये। यह प्रथा भारतीय संविधान में उल्लिखित शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत के साथ किस प्रकार समन्वित है? (250 शब्द) प्रश्न 12. किसी राज्यक्षेत्र में जाँच प्रक्रिया के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकार को नियंत्रित करने वाले विधिक प्रावधानों एवं राज्यों द्वारा इस अधिकार पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का परीक्षण कीजिये। ये प्रावधान CBI के जाँच कार्यों को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? (250 शब्द) प्रश्न 13. भारतीय सिविल सेवाओं की प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने में लेटरल एंट्री की भूमिका का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने हेतु कुछ अन्य सुधार भी बताइये। (250 शब्द) प्रश्न 14. दूरसंचार अधिनियम, 2023 द्वारा प्रस्तुत विनियामक एवं नीतिगत परिवर्तनों पर चर्चा कीजिये। नए विनियामक उपायों से संबंधित संभावित लाभ तथा चुनौतियाँ क्या हैं? (250 शब्द) प्रश्न 15. भारत में दबाव समूहों द्वारा जनमत एवं नीतिगत निर्णयों को प्रभावित करने के क्रम में अपनाए जाने वाले उपायों का मूल्यांकन कीजिये। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में इन्हें किन प्रमुख चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? (250 शब्द) प्रश्न 16. वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक, 2024 में भारत के प्रदर्शन का आकलन कीजिये। इससे संबंधित प्रमुख चुनौतियों की पहचान करते हुए देश में लैंगिक समानता को बढ़ाने हेतु रणनीतिक उपाय बताइये। (250 शब्द) प्रश्न 17. भारत में दिव्यांगजनों (PwDs) के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। विशेष रूप से दृश्य मीडिया में इनके प्रति भेदभाव को रोकने के क्रम में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने हेतु कौन से उपाय किये जा सकते हैं?" (250 शब्द) प्रश्न 18. बांग्लादेश में चल रहे वर्तमान राजनीतिक संकट का भारत-बांग्लादेश संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। अनिश्चितता के इस दौर में संबंधों में स्थिरता बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के क्रम में भारत इन चुनौतियाँ का सामना किस प्रकार कर सकता है? (250 शब्द) प्रश्न 19. पश्चिम एशिया के व्यापक सैन्यीकरण और चल रहे संघर्ष का भारत के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कीजिये। इस अस्थिर क्षेत्र में अपने संबंधों को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के क्रम में भारत को कौन सी रणनीतियाँ अपनानी चाहिये? (250 शब्द) प्रश्न 20. वैश्विक आर्थिक प्रशासन और विकास को G20 किस प्रकार प्रभावित करता है? वैश्विक मुद्दों से निपटने में G20 के तहत भारत की शक्ति एवं सीमाओं पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द) मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
 
             
     
                  
                 
  