प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

Mains Marathon

  • 06 Sep 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था

    दिवस 45 | फुल लेंथ टेस्ट सामान्य अध्ययन पेपर 3 

    प्रश्न 1: बढ़ते सकल घरेलू उत्पाद के वर्तमान स्तर और मुद्रास्फीति के उच्च स्तर के साथ क्या भारत भविष्य में आर्थिक विकास की अच्छी संभावना रख पाएगा? (150 शब्द) 

    प्रश्न 2: राजकोषीय स्थिरता हासिल करने और संसाधन दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार की हालिया नीतिगत कार्रवाइयों की जाँच कीजिये। (150 शब्द) 

    प्रश्न 3: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के ढाँचे में लाभप्रदता और स्थिरता की दिशा की ओर खेती में क्रांति लाने हेतु सूक्ष्म सिंचाई की क्षमता का पता लगाइये। (150 शब्द)

    प्रश्न 4: ऐसा कहा जा रहा है कि भारत गोदामों में खाद्यान्न के अत्यधिक संग्रहण की समस्या से जूझ रहा है। भारत की मौज़ूदा बफर स्टॉक नीति के लिये इस कथन पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न 5: ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट ने आनुवंशिक रोगों की हमारी समझ और लक्षित उपचारों के विकास में किस प्रकार योगदान दिया है? (150 शब्द)

    प्रश्न 6: आरक्षित क्षेत्रों में 'शॉक-एब्जॉर्बर' के रूप में कार्य करने के लिये इको-सेंसिटिव ज़ोन की स्थापना की गई थी, लेकिन उनके कार्यान्वयन में विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न 7: भारत में सूखे की घटनाओं की आवृत्ति और गंभीरता को बदलने में जलवायु परिवर्तन की भूमिका और आपदा जोखिम में कमी के लिये उनके निहितार्थ का आकलन कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न 8: क्रिटिकल इंफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर (CII) शब्द किससे संबंधित है? भारत के CII के लिये संभावित सुरक्षा संकट क्या हैं और इनकी सुरक्षा के लिये किये गए उपायों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न 9: राजकीय और गैर-राजकीय दोनों संस्थाओं द्वारा उभरती और विघटनकारी प्रौद्योगिकियों (EDT) के उपयोग से उत्पन्न होने वाले घरेलू सुरक्षा परिणामों की जाँच कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न 10: विनिमय बाज़ार की अस्थिरता को स्थिर करने और वित्तीय स्थिरता की सुरक्षा के संदर्भ में, विदेशी मुद्रा बाज़ार में हस्तक्षेप और नियामक कार्रवाइयों समेत RBI द्वारा नियोजित पारंपरिक और गैर-पारंपरिक तरीके क्या हैं? (250 शब्द)

    प्रश्न 11: हाल के दिनों में भारत को "फार्मेसी ऑफ़ द वर्ल्ड" कहा गया है। उपरोक्त संदर्भ में चुनौतियों और अवसरों का वर्णन कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न 12: पर्याप्त अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावज़ूद भी भारत में अपनी गरीब आबादी की सहायता के लिये खाद्य अनुदान कार्यक्रम को बनाए रखना उचित है। (250 शब्द)

    प्रश्न 13: पारंपरिक चावल-गेहूँ फसल प्रारूप को दलहन, तिलहन और कदन्न के साथ परिवर्तित करने के लाभों की जाँच कीजिये। क्या यह कोई चिंता है कि ये बदलाव देश की खाद्य सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है? (250 शब्द)

    प्रश्न 14: ब्लॉकचेन और चैटजीपीटी जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकियाँ भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की दक्षता और स्थिरता को बढ़ाने के लिये महत्त्वपूर्ण क्षमता वाले प्रभावशाली उपकरण कैसे हो सकती हैं? जाँच कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न 15: पादप विज्ञान और विद्युत चुंबकीय तरंगों के अध्ययन में जे.सी. बोस के शोध ने आधुनिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास को कैसे प्रभावित किया है? (250 शब्द) 

    प्रश्न 16: वर्ष 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन के पश्चात् से वैश्विक पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता में हासिल किये गए प्रमुख परिणामों और उपलब्धियों पर विचार कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न 17: भारत में कार्बन असमानता से निपटने के महत्त्व पर चर्चा कीजिये, जो आय और धन असमानताओं के कारण उत्पन्न होती है, इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के तरीकों को प्रस्तावित कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न 18: आकस्मिक बाढ़ के प्रभाव को कम करने और सामुदायिक स्तर पर लचीलापन बढ़ाने में भारत के  मौज़ूदा आपदा प्रबंधन की सामरिक नीतियों तथा नीतियों की प्रभावशीलता का आकलन कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न 19: अपने प्रचुर संसाधनों और तकनीकी क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए, समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में छोटे विकासशील द्वीपीय देशों (SIDS) की सहायता करने में एक शुद्ध सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत की क्षमता का आकलन कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न 20: पोखरण-II के पश्चात् से 25 वर्षों में भारत ने अपने परमाणु शस्त्रागार और बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा बढ़ाने के लिये क्या प्रयास किये हैं? (250 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2