प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

Mains Marathon

  • 05 Sep 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    दिवस- 44 | फुल लेंथ टेस्ट सामान्य अध्ययन 1

    Q.1 लोक कलाओं के तहत विभिन्न कला रूपों के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के बीच सामंजस्य को किस प्रकार दर्शाया जाता है? व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)

    Q.2 सावरकर और गांधी के राजनीतिक तथा वैचारिक दृष्टिकोण के बीच समानताओं एवं अंतरों पर चर्चा कीजिये? (150 शब्द)

    Q.3 वर्ष 1857 का विद्रोह किस प्रकार भारत के लिये शासन परिवर्तन का निर्णायक मोड़ था? इस विद्रोह के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)

    Q.4 स्वतंत्रता पश्चात भारत में होने वाले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    Q.5 भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों का एकीकरण अभी भी पूरा नहीं हुआ है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    Q.6 उदाहरण सहित समझाइए कि पृथ्वी का आंतरिक और बाह्य भाग ज्वालामुखी गतिविधियों से किस प्रकार प्रभावित होता है? (150 शब्द)

    Q.7 इलेक्ट्रिक वाहन और स्वच्छ ऊर्जा क्रांति के युग में भारत में लिथियम (सफेद सोना) भंडार के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    Q.8 वैश्वीकरण ने भारत में सामाजिक-राजनीतिक विचारों और प्रथाओं को किस प्रकार प्रभावित किया है? (150 शब्द)

    Q.9 समाज के संदर्भ में समय के साथ धर्मनिरपेक्षता का अर्थ किस प्रकार बदल गया है? (150 शब्द)

    Q.10 समान नागरिक संहिता (UCC) भारतीय समाज के विविधतापूर्ण ताने-बाने को किस प्रकार प्रतिबिंबित कर सकती है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    Q.11 भारतीय विरासत स्मारक प्राचीन काल के भारतीय मूल्यों और शिक्षाओं को दर्शाते हैं लेकिन इनके उत्खनन, प्रबंधन एवं संरक्षण के क्रम में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    Q.12 वे कौन से कारक थे जिन्होंने स्वतंत्रता के पश्चात विभिन्न चुनौतियों और संकटों के बावजूद भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने एवं मज़बूत करने में भूमिका निभाई थी? (250 शब्द)

    Q.13 वायकोम सत्याग्रह जैसे सामाजिक-सुधार आंदोलनों ने भारत में जातिगत भेदभाव को कम करने में किस प्रकार भूमिका निभाई? (250 शब्द)।

    Q.14 दयानंद सरस्वती ने औपनिवेशिक काल के दौरान भारत में राष्ट्र निर्माण और भारतीय लोकाचार के पुनरुद्धार में काफी योगदान दिया था। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    Q.15 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का क्या योगदान था? (250 शब्द)

    Q.16 एक ही समय में कई आपदाओं की घटना और गंभीरता में वृद्धि का कारण, जलवायु परिवर्तन है। जन-धन की सुरक्षा के लिये जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों का समाधान करना कितना आवश्यक है? (250 शब्द)

    Q.17 भारत की आर्कटिक नीति के मुख्य उद्देश्य और स्तंभ क्या हैं? आर्कटिक क्षेत्र में भारत की रूचि, इसके राष्ट्रीय हितों और वैश्विक ज़िम्मेदारियों की किस प्रकार पूरक है? (250 शब्द)

    Q.18 मुख्यधारा के लोगों के साथ सीमित सामाजिक संपर्क होने के बावजूद, अनुसूचित जनजाति (STs) को अत्यधिक शोषण और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    Q.19 विकास और जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ भारत में भूखे लोगों की भी काफी अधिक संख्या है। इस विरोधाभास के क्या कारण हैं और इसे किस प्रकार हल किया जा सकता है? (250 शब्द)

    Q.20 आत्महत्या समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों के लिये एक उभरता हुआ सामाजिक खतरा है। इसके कारणों को बताते हुए बहुमूल्य सार्वजनिक संसाधनों को संरक्षित करने के संभावित प्रभावों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2