इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

Mains Marathon

  • 14 Jul 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति

    दिवस 4: संगम और वैदिक साहित्य की तुलना कीजिये। (150 शब्द)

    उत्तर

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • संगम और वैदिक युगों के बारे में एक संक्षिप्त परिचय दीजिये।
    • संगम साहित्य और वैदिक साहित्य की तुलना कीजिये।
    • उपयुक्त निष्कर्ष लिखिये।

    भारतीय साहित्य में परंपराओं और मौखिक मिथकों को व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था तथा बड़े पैमाने पर भारतीय साहित्य को संरक्षित किया गया था। साहित्य के माध्यम से, आम जनता भारत की समृद्ध संस्कृति और कला के बारे में जान सकती है। मध्य युग से लेकर 20वीं शताब्दी तक का साहित्य भारतीय साहित्य में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

    संगम साहित्य:

    यह लगभग तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के मध्य की अवधि है। दक्षिण भारत (कृष्णा एवं तुंगभद्रा नदी के दक्षिण में स्थित क्षेत्र) में लगभग तीन सौ ईसा पूर्व से तीन सौ ईस्वी के बीच की अवधि को संगम काल के नाम से जाना जाता है

    इसका नाम उस अवधि के दौरान आयोजित संगम अकादमियों/सभाओं के नाम पर रखा गया है जो मदुरै के पांड्य राजाओं के शाही संरक्षण में फली-फूली।

    संगम साहित्य में तोलकाप्पियम, एट्टुटोगई, पट्टुप्पट्टू, पथिनेंकिलकनक्कु ग्रंथ और शिलप्पादिकारम् और मणिमेखलै नामक दो महाकाव्य शामिल हैं।

    • तोलकाप्पियम को तोलकाप्पियार द्वारा लिखा गया था और इसे सबसे पहला तमिल साहित्यिक कार्य का माना जाता है। यद्यपि यह तमिल व्याकरण पर एक काम है, लेकिन यह उस समय की राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक स्थितियों पर अंतर्दृष्टि भी प्रदान करता है।
    • एट्टुटोगई (आठ संकलन): इसमें आठ रचनाएँ शामिल हैं- ऐंगुरुनूरु, नरिनाई, अगनौरु, पुराणनूरु, कुरुंतोगई, कलित्टोगई, परिपादल और पदिरट्टू।
    • पट्टुप्पट्टू (दस रचना): इसमें दस रचनाएँ शामिल हैं- थिरुमुरुगरुप्पडई, पोरुनाररुप्पडई, सिरुपनारुप्पडई, पेरुम्पनरुप्पडई, मुल्लाईपट्टू, नेदुनलवदाई, मदुरैक्कनजी, कुरिनजीपट्टू, पट्टिनप्पलई और मलाइपदुकदम
    • पाथिनेंकिलकणक्कु (Pathinenkilkanakku): इसमें नैतिकता और नैतिकता संबंधी अठारह कार्य शामिल हैं।
    • इन कार्यों में सबसे महत्त्वपूर्ण महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर द्वारा लिखित तिरुक्कुरल है
    • तमिल महाकाव्य: शिलप्पादिकारम् ‘इलांगोआदिगल’ द्वारा और मणिमेखलै ‘सीतलैसत्तनार’ द्वारा लिखे गए महाकाव्य हैं। वे संगम समाज और राज्य व्यवस्था के बारे में बहुमूल्य विवरण भी प्रदान करते हैं।

    संगम काल के बारे में विवरण देने वाले अन्य स्रोत हैं:

    • मेगस्थनीज, स्ट्रैबो, प्लिनी और टॉलेमी जैसे ग्रीक लेखकों ने पश्चिम और दक्षिण भारत के बीच वाणिज्यिक व्यापार संपर्कों के बारे में उल्लेख किया है।
    • अशोक के शिलालेखों में मौर्य साम्राज्य के दक्षिण में चेर, चोल और पांड्य शासकों का उल्लेख किया गया था।
    • कलिंग के खारवेल के हथीगुम्फा शिलालेख में भी तमिल राज्यों का उल्लेख है।

    वैदिक साहित्य:

    वैदिक ग्रंथ मूलत: मौखिक थे व संस्कृत भाषा में रचे गए। काफी समय तक श्रुति परंपरा में रहने के पश्चात् इन्हें कलमबद्ध किया गया है।वैदिक ग्रंथ के अधीन चार वेद, आठ ब्राह्मण, छह अरण्यक और तेरह प्रारंभिक उपनिषद आते हैं।

    चारों वेदों में ऋग्वेद सबसे प्राचीन है तथा अथर्ववेद सबसे नवीन है। ऋग्वेद मंत्रों का संकलन है जिसे यज्ञों के अवसर पर देवताओं की स्तुति के लिये ऋषियों द्वारा संगृहीत किया गया था। ऋग्वेद के कुल मंत्रों की संख्या 10 हज़ार से अधिक है।

    यजुर्वेद ऐसे मंत्रों का संग्रह है जिनसे पुरोहित द्वारा यज्ञ विधि को संपन्न कराया जाता था। कर्मकांड प्रधान यजुर्वेद को मंत्रों की प्रकृति के आधार पर दो वर्गों में विभाजित किया जाता है- शुक्ल यजुर्वेद तथा कृष्ण यजुर्वेद। कृष्ण यजुर्वेद में छंदबद्ध मंत्र तथा गद्यात्मक वाक्यों का संग्रह है, जबकि शुक्ल यजुर्वेद में केवल मंत्र ही हैं।

    सामवेद, ऋग्वेद से लिये गए एक खास प्रकार के स्तुति पद्यों का संग्रह मात्र है जिसे लय में ढाल दिया गया है।

    अंतिम वेद अथर्ववेद है जिसमें लौकिक फल देने वाले कर्मकांड तथा जादू-टोना-टोटका और इंद्र मायाजाल से संबंधित मंत्रों की उपस्थिति है। अथर्ववेद की रचना (छठी शताब्दी ईसा पूर्व) आर्य तथा आर्येत्तर तत्त्वों के सम्मिलन के दौरान हुई है।

    ब्राह्मण ग्रंथ सुव्यवस्थित गद्य में लिखे गए हैं तथा ऐसे संस्करणों में लिखे गए हैं जो एक-दूसरे से काफी भिन्न हैं। प्रमुख ब्राह्मणों में शामिल हैं-ऐतरेय ब्राह्मण, पंचविश ब्राह्मण, शतपथ ब्राह्मण आदि। ब्राह्मण ग्रंथों के उत्तरकालीन विकास के प्रतीक हैं अरण्यक ग्रंथ। ये ग्रंथ विशुद्ध रूप से विद्यापरक हैं। इनकी रचना वन (जंगल) में हुई थी।

    वैदिक साहित्य में अरण्यकों का मुख्य महत्त्व यह है कि यह उपनिषदों की ओर एक स्वाभाविक संक्रमण है। उपनिषद् की शिक्षा है वेदांत जो सारे तत्त्वज्ञान का सार है जो दैवीय अभिव्यक्ति द्वारा सर्वोच्च तथा सबसे अव्यक्त उपदेश या ज्ञान है। उपनिषद् ऐसा साहित्य है जिसमें प्राचीन मनीषियों ने यह महसूस किया था कि अंतिम विश्लेषण में मनुष्य को स्वयं को पहचानना होता है। उपनिषदों का केंद्रीभूत सिद्धांत है ब्रह्म तथा आत्मा एक है तथा ब्रह्म को छोड़कर बाकी सब मिला हुआ है।

    ऋग्वेद एवं सामवेद एक समतामूलक समाज के मनोभावों को व्यक्त करते हैं वहीं यजुर्वेद एवं अथर्ववेद उत्तरवैदिक समाज में शुरू हुए विभाजन को दर्शाते हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2