इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II): अगस्त, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ ‘कोमोडो द्वीप’ स्थित है।

    उत्तर : इंडोनेशिया। हाल ही में इंडोनेशिया की सरकार ने पूर्वी इंडोनेशिया में स्थित कोमोडो नामक द्वीप के निवासियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। इंडोनेशिया सरकार ने यह आदेश दुर्लभ प्रजाति के कोमोडो ड्रैगन के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दिया।

  • 2. उस देश की पहचान कीजिये जिसने हाल ही में मंगल ग्रह के लिये ‘होप प्रोब’ नामक मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है।

    उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात। संयुक्त अरब अमीरात ने (UAE) ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2020 में मंगल ग्रह पर अरब जगत का पहला अंतरिक्षयान ‘होप प्रोब’ लॉन्च करेगा। अंतरिक्ष कार्यक्रम, जिसे एमिरेट्स मार्स मिशन (EMM) के नाम से भी जाना जाता है, का उद्देश्य मंगल पर मौसम संबंधी जानकारी एकत्र करना और मंगल ग्रह के वायुमंडल की ऊपरी परत से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों (जल के दो प्रमुख घटक) के नुकसान के कारणों का अध्ययन करना है।

  • 3. हाल ही में समाचारों में रहा ‘एरिया 51' किस देश में स्थित है?

    उत्तर : नेवादा मरुस्थल, अमेरिका। नेवादा रेगिस्तान में स्थित अमेरिकी सेना का गुप्त ठिकाना माने जाने वाले एरिया 51 पर प्रवेश करने के लिये हज़ारों लोगों ने एक फेसबुक कार्यक्रम ‘Storm Area 51’ पर हस्ताक्षर किये हैं। ‘Shitposting cause im in shambles’, ‘SmyleeKun’ और ‘The Hidden Sound’ नाम के तीन फेसबुक पेज़ ने मिलकर एक इवेंट बनाया और उसका नाम दिया ‘Storm Area 51’ जिसका अर्थ है एरिया 51 में घुसपैठ। इसकी टैगलाइन Storm Area 51, They Can’t Stop All of Us है।

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जिसने हाल ही में जानवरों के अंदर मानव अंगों को विकसित करने की अनुमति दी है।

    उत्तर : जापान। जापान के वैज्ञानिकों ने जानवरों के अंदर मानव अंगों को विकसित करने का प्रयास करने हेतु सरकार से अनुमति प्राप्त की है। 

  • 5. उस क्षेत्र की पहचान कीजिये जहाँ मैगलन जलडमरूमध्य स्थित है।

    उत्तर : दक्षिणी चिली। मैगलन जलडमरूमध्य दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के दक्षिणी किनारों के साथ स्थित है, इसका कुछ भाग अर्जेंटीना से और शेष भाग दक्षिणी चिली से लगा हुआ है। यह जलडमरूमध्य अटलांटिक एवं प्रशांत महासागर को जोड़ता है। इस जलडमरूमध्य का नाम फर्डिनेंड मैगलन के नाम पर रखा गया है जिन्होंने वर्ष 1520 में इसकी खोज की थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2