दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

विश्व का मैप (I): जून, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हिंद महासागर में किस स्थान पर भारतीय नौसेना समुद्री डकैती-रोधी (Anti-Piracy) गश्त कर रही है।

    उत्तर : अरब सागर में अदन की खाड़ी, भारतीय नौसेना मिशन आधारित तैनाती (Mission Based Deployments- MBD) के तहत हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region- IOR) में हर चोक पॉइंट पर किसी भी समय एक जहाज़ तैनात रखती है। अदन की खाड़ी लाल सागर और अरब सागर के बीच एक प्राकृतिक समुद्री संधि है। यह स्वेज नहर के माध्यम से हिंद महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ने वाला एक प्रमुख व्यापार मार्ग है। यह पूर्वी एशिया, चीन, जापान और भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति का मार्ग भी है। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में वैश्विक रूप से समुद्री डकैती की सर्वाधिक घटनाएँ सामने आई हैं।

  • 2. उस देश की पहचान करें जहाँ पृथ्वी का सबसे दक्षिणी शहर स्थित है।

    उत्तर : चिली, प्यूर्टो विलियम्स (Chile) अब विश्व का सबसे दक्षिणी शहर है। इससे पहले अर्जेंटीना के उशुआइया (Ushuaia) शहर को विश्व का दक्षिणतम शहर माना जाता था। चिली दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भाग में स्थित है। इसके पूर्व में एंडीज पर्वत श्रृंखला और पश्चिम में प्रशांत महासागर है। चिली की राजधानी सैंटियागो है। दुनिया के सबसे शुष्क स्थानों में से एक अटाकामा मरुस्थल भी चिली में ही स्थित है।

  • 3. उस देश की पहचान करें जहाँ प्रसिद्द थ्येनआनमन चौक (Tiananmen Square) स्थित है।

    उत्तर : चीन, 4 जून, 2019 को तियानमेन, तियानअनमेन या थ्येनआनमन चौक (Tiananmen Square) विरोध की 30वीं वर्षगाँठ 4 जून को मनाई गई। अप्रैल 1989 में 10 लाख से अधिक प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक आज़ादी की मांग को लेकर थ्येनआनमन चौक पर सात सप्ताह से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। चीन के वामपंथी शासन के इतिहास में इसे सबसे बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन माना जाता है। इसे '89 लोकतंत्र आंदोलन' ('89 Democracy Movement) भी कहा जाता है। यह वर्ष तियानमेन स्क्वायर में सेना द्वारा प्रदर्शनकारियों के नरसंहार का 30वाँ वर्ष भी है।

  • 4. उस देश की पहचान करें जो समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला एशिया का पहला देश है।

    उत्तर : रिपब्लिक ऑफ चाइना (ताइवान), हाल ही में ताइवान ने एक विधेयक पारित करते हुए समलैंगिक विवाह को मंज़ूरी दे दी है। ताइवान समलैंगिक विवाह की अनुमति देने वाला पहला एशियाई देश बन गया है। ताइवान दक्षिण चीन सागर में स्थित है और ताइवान जलसंधि द्वारा मुख्य भूमि चीन से अलग होता है। ताइवान का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ चाइना है। ताइवान की राजधानी ताइपे है। ताइवान के साथ भारत के राजनयिक संबंध नहीं हैं।

  • 5. उस जलसंधि/जलडमरूमध्य की पहचान करें जहाँ चाबहार बंदरगाह स्थित है।

    उत्तर : होर्मुज़ जलसंधि/जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), अरब सागर में स्थित है। यह फारस की खाड़ी और अरब सागर के बीच की एक संधि है। यह जलडमरूमध्य ईरान और ओमान तथा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को अलग करता है। यह जलसंधि अपने सबसे संकीर्ण बिंदु पर 33 किमी चौड़ी है। यह एक प्रमुख व्यापार मार्ग है, दुनिया के कच्चे तेल के व्यापार का तीस प्रतिशत होर्मुज़ जलसंधि से होकर गुजरता है। यह प्रमुख निर्यातक कतर से लगभग सभी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का मार्ग भी है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2