इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप : दिसंबर 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस झील की पहचान कीजिये, जहाँ शोधकर्त्ताओं ने हाल ही में समुद्री एम्फिपोड की एक नवीन प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम डेमोर्चेस्टिया एलानेंसिस है, जिसकी विशेषता इसका रंग सफेद है, जिसकी लंबाई 15 मिलीमीटर से कम है, जिसके 13 जोड़ी पैर पाए गए हैं, जो विभिन्न कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ वैश्विक समुद्री जैव-विविधता में योगदान करते हैं?

    उत्तर : चिल्का झील, ओडिशा। ओडिशा में बरहामपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं ने चिल्का झील में एक नवीन समुद्री एम्फ़िपोड प्रजाति, डेमोर्चेस्टिया एलानेंसिस की खोज की है, जिससे वैश्विक समुद्री जैव-विविधता को बढ़ावा मिला। यह खोज क्षेत्र की समुद्री विविधता को उज़ागर करते हुए विश्व भर में डेमोर्चेस्टिया जीनस को छह प्रजातियों तक विस्तारित करती है। नवीन खोजी गई प्रजाति की पहचान उसके सफेद रंग से होती है, जिसकी लंबाई 15 मिलीमीटर से कम होती है। इसके 13 जोड़ी पैर होते हैं, जो विभिन्न कार्य करते हैं।

  • 2. ब्यास नदी पर भारत में सबसे ऊँचे मिट्टी के बाँध के निर्माण से बने मानव निर्मित जलाशय के आसपास स्थित वन्यजीव अभयारण्य का क्या नाम है, इसे वर्ष 2002 में रामसर स्थल घोषित किया गया था?

    उत्तर : पोंग बाँध वन्यजीव अभयारण्य, हिमाचल प्रदेश। पोंग बाँध वन्यजीव अभयारण्य पोंग बाँध झील के चारों ओर फैला हुआ है, जो वर्ष 1975 में ब्यास नदी पर भारत में सबसे ऊँचे मिट्टी बाँध के निर्माण द्वारा बनाया गया एक मानव निर्मित जलाशय है। वर्ष 1983 में, हिमाचल प्रदेश सरकार ने संपूर्ण जलाशय को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में नामित किया। वर्ष 1994 में भारत सरकार द्वारा "राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि" के रूप में मान्यता प्राप्त, पोंग बाँध झील को वर्ष 2002 में रामसर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ।

  • 3. किस टाइगर रिज़र्व को 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल किया गया था, जिसे वर्ष 1994 में बायोस्फीयर रिज़र्व घोषित किया गया था, यह बायोस्फीयर रिज़र्व यूनेस्को विश्व नेटवर्क का हिस्सा है, इसे आमतौर पर मयूरभंज हाथी रिज़र्व के रूप में जाना जाता है, जो बाघों, हाथियों सहित विभिन्न पक्षी प्रजातियों और उभयचर वन्यजीवों की समृद्धि के लिये जाना जाता है? टाइगर रिज़र्व की पहचान कीजिये।

    उत्तर : सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व, ओडिशा। सिमिलीपाल टाइगर रिज़र्व को वर्ष 1956 में नामित किया गया था, जो वर्ष 1973 से प्रोजेक्ट टाइगर का हिस्सा है, जिसे वर्ष 1994 में बायोस्फीयर रिज़र्व घोषित किया गया। यह बायोस्फीयर रिज़र्व के यूनेस्को विश्व नेटवर्क का हिस्सा है, सिमलीपाल-कुलडीहा-हदगढ़ हाथी रिज़र्व (Similipal-Kuldiha-Hadgarh Elephant Reserve) को लोकप्रिय रूप से मयूरभंज हाथी रिज़र्व के रूप में जाना जाता है। सिमिलीपाल वन्य जीवन से समृद्ध है, यहाँ बाघ, हाथी और विभिन्न पक्षी एवं उभयचर प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

  • 4. बिहार के एकमात्र टाइगर रिज़र्व की पहचान कीजिये, जहाँ हाल ही में बाघों की आबादी में वृद्धि के संबंध में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई है?

    उत्तर : वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR), बिहार। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर बिहार के एकमात्र बाघ अभयारण्य, वाल्मिकी टाइगर रिज़र्व (VTR) में बाघों की आबादी में वृद्धि की सूचना दी है। VTR, बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले में स्थित है, जो उत्तर में नेपाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा से सटा हुआ है, यह भारत में हिमालय की तराई के वनों की पूर्वी सीमा का प्रतिनिधित्व करता है।

  • 5. यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत मुडीयेट या मुडीयेट्टूर से संबंधित राज्य की पहचान कीजिये, जो देवी काली और राक्षस दारिका के बीच हुई लड़ाई की पौराणिक युद्ध को प्रस्तुत करता है?

    उत्तर : केरल। यूनेस्को-सूचीबद्ध सांस्कृतिक नृत्यशाला और नृत्य-नाट्य, मुडीयेट या मुडीयेट्टूर, देवी काली और राक्षस दारिका के बीच हुए पौराणिक युद्ध को दर्शाता है। कुट्टीअट्टम अथवा कुटियाट्टम के बाद यह केरल की दूसरी मान्यता प्राप्त कला है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2