दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: दिसंबर 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ईरान की सेना ने ओमान के तटीय क्षेत्र के निकट अपना वार्षिक अभ्यास शुरू किया है। मानचित्र पर उस स्थान को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : ओमान की खाड़ी। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और ईरान की सेना ने ओमान की खाड़ी के तटीय क्षेत्र और होर्मुज़ के रणनीतिक जलडमरूमध्य के निकट अपना वार्षिक अभ्यास शुरू किया है। यह जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, समुद्र मार्ग से होने वाले समग्र तेल निर्यात का लगभग प्रत्येक पांचवाँ हिस्सा यही से होकर गुज़रता है। यह जलमार्ग ईरान और ओमान को अलग करता है तथा फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।

  • 2. हाल ही में भारत ने एक देश उसके पड़ोसी के खिलाफ रक्षा में मदद करने के लिये स्वदेशी पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सहित मिसाइल, रॉकेट और गोला-बारूद का निर्यात किया। मानचित्र पर देश की अवस्थिति को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : आर्मेनिया। अर्मेनिया और अज़रबैजान के सैनिकों के बीच हालिया संघर्ष के बाद, भारत ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट माध्यम से हथियारों के निर्यात के लिये एक आदेश पर हस्ताक्षर किये, जिसके माध्यम से दोनों देशों ने आर्मेनिया को हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति के लिये अनुबंध किया। भारत स्वदेशी पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर का भी निर्यात करेगा। पिनाका को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है और स्वदेशी निजी क्षेत्र की फर्मों द्वारा निर्मित किया गया है।

  • 3. विश्व मानचित्र पर उस शहर को चिह्नित कीजिये जहाँ जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय के पक्षकारों का 15वाँ सम्मेलन (COP15) आयोजित किया गया था।

    उत्तर : मॉन्ट्रियल, कनाडा। जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय के पक्षकारों के 15वें सम्मेलन (COP15) की अध्यक्षता चीन ने की और कनाडा ने इसकी मेजबानी की; COP 15 के परिणामस्वरूप वार्ता के अंतिम दिन कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क (GBF) को अपनाया गया। GBF का उद्देश्य जैवविविधता की क्षति को दूर करना, पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करना और स्थानिक लोगों अधिकारों की रक्षा करना है। इस योजना में प्रकृति के नुकसान को रोकने और पुनर्बहाल के लिये ठोस उपाय शामिल हैं, जिसमें वर्ष 2030 तक पृथ्वी के 30 प्रतिशत तथा क्षतिग्रस्त हो चुके 30 प्रतिशत पारिस्थितिक तंत्र को संरक्षण में रखना शामिल है।

  • 4. मानचित्र पर उस देश की स्थिति को चिह्नित कीजिये जिसने फीफा विश्व कप 2022 की मेज़बानी की।

    उत्तर : कतर। हाल ही में कतर ने फीफा विश्व कप 2022 की मेज़बानी की, जहाँ अर्जेंटीना ने फ्राँस को हराकर फाइनल जीता।

  • 5. ग्रेट बैरियर रीफ समुद्री जीवन की एक अनूठी विविधता का घर है और ग्रह पर सबसे अधिक जैवविविधता वाले पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। यह किस देश में स्थित है?

    उत्तर : ऑस्ट्रेलिया। यह 2,900 से अधिक व्यक्तिगत रीफ और 900 द्वीपों से बना विश्व का सबसे बड़ा और शानदार कोरल रीफ पारिस्थितिकी तंत्र है। रीफ क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया के तट पर कोरल सागर (उत्तर-पूर्वी तट) में स्थित है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow