इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: सितंबर 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में समाचारों में देखी गई यह घाटी किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान के बीच संघर्ष तथा लगातार हिंसक विस्फोटों का स्थल बनी हुई है।

    उत्तर : फरगना घाटी। वर्तमान में फरगना घाटी संघर्ष और लगातार हिंसक विस्फोटों का स्थल बनी हुई है, जिसमें मुख्य रूप से ताजिक, किर्गिज़ और उज्बेक शामिल हैं, जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से सामान्य सामाजिक विशिष्टताओं, आर्थिक गतिविधियों एवं धार्मिक प्रथाओं को साझा किया है।

  • 2. उस देश को चिह्नित कीजिये जहाँ पहली बार इबोला वायरस पाया गया था।

    उत्तर : कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य। इबोला वायरस रोग (EVD), जिसे पहले इबोला रक्तस्रावी बुखार के रूप में जाना जाता था, मनुष्यों में होने वाली एक गंभीर, घातक बीमारी है। यह वायरस जंगली जानवरों से लोगों में फैलता है और मानव-से-मानव में संचरण करता है। इबोला वायरस की खोज सर्वप्रथम वर्ष 1976 में इबोला नदी के पास स्थित गाँव में हुई थी‚ जो कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में है।

  • 3. उस शहर को चिह्नित कीजिये जहाँ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का स्थायी सचिवालय स्थित है।

    उत्तर : बीजिंग। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसे वर्ष 2001 में बनाया गया था।यह एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है जिसका लक्ष्य इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता बनाए रखना है। SCO सचिवालय बीजिंग में स्थित है।

  • 4. ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है?

    उत्तर : यूक्रेन। ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र नीपर नदी के तट पर स्थित है जो विवादित डोनबास क्षेत्र (Donbas Region) से केवल 200 किलोमीटर दूर है जहांँ रूस समर्थित अलगाववादी और यूक्रेनी सेना के बीच युद्ध जारी है। ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूक्रेन में स्थित चार ऑपरेटिंग NPP में से एक है और वर्ष 1984 से कार्यरत है।

  • 5. अफ्रीका के उस देश को चिह्नित कीजिये जिसने अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं।

    उत्तर : दक्षिण सूडान। भारत के साथ चार देश ऐसे हैं जो अप्रसार संधि का हिस्सा नहीं हैं जिसमें पाकिस्तान, इज़राइल, उत्तर कोरिया और दक्षिण सूडान शामिल हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2