इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: जुलाई 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में प्रस्फुटित सक्रिय ज्वालामुखी सकुराजिमा की अवस्थिति ज्ञात कीजिये:

    उत्तर : सकुराजिमा ज्वालामुखी, जापान। सकुराजिमा जापान के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है और इसमें विभिन्न स्तरों के विस्फोट नियमित आधार पर होते रहते हैं। यह एक सक्रिय स्ट्रैटो ज्वालामुखी है। ऐतिहासिक रूप से सकुराजिमा में सबसे बड़े विस्फोट वर्ष 1471-76 के दौरान और 1914 में हुए थे। इसमें विस्फोट 8वीं शताब्दी से दर्ज किया गया है। कागोशिमा पर इसकी राख के लगातार जमा होने और इसकी विस्फोटक क्षमता के कारण इसे बहुत ही खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है।

  • 2. उस बंदरगाह की स्थिति का पता लगाएँ जो पाक जलडमरूमध्य खाड़ी के माध्यम से भारत से जुड़े राष्ट्र में चीन के निवेश द्वारा बनाया गया है।

    उत्तर : हंबनटोटा बंदरगाह, श्रीलंका। हंबनटोटा पोर्ट श्रीलंका के हंबनटोटा में एक गहरे पानी का बंदरगाह है। इस बंदरगाह का निर्माण चीन से प्राप्त निवेश की मदद से किया गया था। बंदरगाह का निर्माण जनवरी 2008 में शुरू हुआ। बंदरगाह के "21वीं सदी के समुद्री रेशम मार्ग" का हिस्सा बनने की उम्मीद है।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ भारत ने मध्य एशिया के साथ अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिये अयनी/आयनी (Ayni) हवाई अड्डे का निर्माण किया था।

    उत्तर : ताजिकिस्तान। ताजिकिस्तान वह देश है जहाँ भारत ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने के लयेए अयनी/आयनी (Ayni) हवाई अड्डे का विकास किया है। भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने हाल ही में ताजिकिस्तान गणराज्य के ऊर्जा और जल संसाधन मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

  • 4. उस स्थान का पता लगाएँ जहाँ मेकांग-लंकांग सहयोग (Mekong-Lancang Cooperation) समूह ने हाल ही में बैठक की और यह स्थान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

    उत्तर : बागान, म्याँमार। बागान, म्याँमार के मांडले क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन शहर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। चीन के विदेश मंत्री और मेकांग डेल्टा देशों (म्याँमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम) के समकक्षों ने इस बैठक में भाग लिया।

  • 5. विश्व का सबसे शक्तिशाली कण त्वरक लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर कहाँ स्थित है?

    उत्तर : यूरोपियन ऑर्गनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN), जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड। यूरोपियन ऑर्गनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) ने गॉड पार्टिकल कहे जाने वाले हिग्स बोसॉन की खोज के 10 साल बाद जुलाई 2022 में एक बार फिर से लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर को चालू किया हैै। यह जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2