इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: जनवरी 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस राज्य को चिह्नित कीजिये जहाँ हाल ही में महाराजा बीर बिक्रम (MBB) हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया है?

    उत्तर : अगरतला (त्रिपुरा)। हाल ही में प्रधानमंत्री ने महाराजा बीर बिक्रम (MBB) हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। बांग्लादेश से राज्य की निकटता और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों तक पहुँच के कारण नए टर्मिनल के उद्घाटन को इस हवाई अड्डे के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में संचालन के लिये पहला कदम माना जाता है। इसे अगरतला हवाई अड्डे के रूप में भी जाना जाता है यह भारत में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 12 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

  • 2. उस मंदिर को चिह्नित कीजिये जिसका निर्माण 12वीं शताब्दी में पूर्वी गंग राजवंश के राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव द्वारा किया गया था।

    उत्तर : जगन्नाथ पुरी मंदिर (पुरी, ओडिशा)। ऐसी मान्यता है कि जगन्नाथ पुरी मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में पूर्वी गंग राजवंश (Eastern Ganga Dynasty) के राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव द्वारा किया गया था। जगन्नाथ पुरी मंदिर को ‘यमनिका तीर्थ’ भी कहा जाता है, जहाँ हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पुरी में भगवान जगन्नाथ की उपस्थिति के कारण मृत्यु के देवता ‘यम’ की शक्ति समाप्त हो गई है। इस मंदिर को "सफेद पैगोडा" कहा जाता था और यह चारधाम तीर्थयात्रा (बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी, रामेश्वरम) का एक हिस्सा है।

  • 3. 'कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान', जहाँ हाल ही में अफ्रीकी चीतों को स्थानांतरित किया गया, कहाँ स्थित है?

    उत्तर : मध्य प्रदेश। भारतीय वन्यजीव संस्थान और भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट की मदद से केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और बोत्सवाना से लगभग 8-12 चीतों का पुनर्स्थानांतरण करेगा। उपयुक्त आवास और पर्याप्त शिकार उपलब्धता के कारण ये बड़ी बिल्लियाँ कुनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) में रहेंगी। यह राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र में है।

  • 4. ‘ओरंग राष्ट्रीय उद्यान’ जिसे मिनी काज़ीरंगा के रूप में भी जाना जाता है, कहाँ अवस्थित है?

    उत्तर : दर्रांग और सोनितपुर ज़िला (असम)। ओरंग राष्ट्रीय उद्यान असम के दर्रांग और सोनितपुर ज़िलों में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर 78.81 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है। ओरांग राष्ट्रीय उद्यान को राजीव गांधी ओरांग राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। इसे 1985 में एक वन्यजीव अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था, लेकिन 1999 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था। इसे 2016 में देश का 49वाँ टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया। इसे मिनी काजीरंगा के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि दोनों पार्कों का भूदृश्य में एक समान है जिसमें दलदल, जलधाराएँ और घास के मैदान हैं। यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर गैंडों का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है।

  • 5. भारत में उस साइट की पहचान करें जिसे कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन (CWGC) द्वारा प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध से संबंधित साइट के रूप में सूचीबद्ध किया गया है?

    उत्तर : कोहिमा वार सीमेट्री (नगालैंड)। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम स्थित कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन (Commonwealth War Graves Commission- CWGC) ने असामान्य विशेषताओं वाली पांँच साइट्स को सूचीबद्ध किया है। ये स्थल प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े हुए हैं। नगालैंड की राजधानी कोहिमा को कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान/कोहिमा वार सीमेट्री (Kohima War Cemetery) की वजह से सूची में शामिल किया गया है। नगालैंड की राजधानी कोहिमा में संभवत: विश्व का एकमात्र कब्रिस्तान/सीमेट्री है जहांँ टेनिस कोर्ट है। कोहिमा युद्ध सीमेट्री सीडब्ल्यूजीसी द्वारा महाद्वीपों में बनाए गए 23,000 विश्व युद्ध की कब्रों में से एक है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2