इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 13 Dec 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    प्रश्न:1 बौद्ध धर्म और इसकी शिक्षा/उपदेशों का प्रभाव मौर्य साम्राज्य की कला और संस्कृति पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। इस कथन को उपयुक्त उदाहरणों के साथ समझाइये। (150 शब्द)

    प्रश्न:2 उन संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख कीजिये जो लोक अदालतों की स्थापना को प्रोत्साहित करते हैं। ये प्रावधान किस प्रकार भारतीय अदालतों पर अत्यधिक दबाव को कम करने हेतु एक वैकल्पिक समाधान प्रस्तुत करते हैं? (150 शब्द)

    प्रश्न:3 एक तरफ सरकार द्वारा आधार की अनिवार्यता को विस्तारित करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं, दूसरी तरफ डेटा सुरक्षा से संबंधित विवाद व्यक्ति की निजता के अधिकारों का अतिक्रमण करता दिखाई दे रहा है। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न:4 हाल ही में प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों की रिपोर्ट में पिछले एक दशक से भारत के गरीबी उन्मूलन प्रयासों की व्यापक सफलता प्रदर्शित की गई है हालाँकि ‘गरीबी-मुक्त राष्ट्र ’बनने की दिशा में भारत को कुछ और प्रयास करने की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न:5 ‘राजनीति के अपराधीकरण’ और ‘अपराध के राजनीतिकरण’ में क्या अंतर है? क्या आप इस मत से सहमत हैं कि भारत में 'राजनीति का अपराधीकरण' लोकतंत्र की जड़ों को कमज़ोर कर रहा है? (150 शब्द)

    प्रश्न:6 गरीबी उन्मूलन में नागरिक समाज संगठनों की भूमिका का वर्णन कीजिये। उन बाधाओं का उल्लेख कीजिये जिनके कारण नागरिक समाज संगठन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में पिछड़ जाते हैं। (250 शब्द)

    प्रश्न:7 "भारतीय जाति व्यवस्था की विशिष्ट विशेषता यह है कि यह समाप्त नहीं हो रही है बल्कि परिवर्तित हो रही है"। विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न:8 ‘’गांधी के बिना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन केवल कुछ वर्गों तक ही सीमित रहा होता’’। कथन का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न:9 भारत सरकार एक साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रही है। दो विपरीत ध्रुवों को एक साथ लाने का यह कदम भारतीय विदेश नीति के एक नए आयाम को दर्शाता है। समझाइये। (250 शब्द)

    प्रश्न:10 उन्नीसवीं सदी के सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलनों में तर्कवादी और मानवतावादी तत्वों की समीक्षा कीजिये। आधुनिक भारत के निर्माण में इस तत्वों की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2