इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 28 Dec 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    1. मिशन कर्मयोगी का लक्ष्य न्यू इंडिया की दूरदर्शिता से जुड़कर सही दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान के साथ भविष्य हेतु सिविल सेवकों का निर्माण करना है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    2. हाल ही में फ्रांँस के ‘येलो वेस्टस मूवमेंट’ में भारत की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का प्रतिबिंब देखा जा सकता है। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)

    3. आदर्श आचार संहिता के संबंध में चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद राजनीतिक दलों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार को रोकने हेतु चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    4. एक विकासशील राष्ट्र के रूप में भारत के विकास में भूख और गरीबी प्रमुख बाधाएँ हैं जिसे हाल ही में ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट में भी प्रमाणित किया गया है। भारत में भूख और गरीबी से जुड़े कारणों की पहचान करते हुए उनके समाधान हेतु कुछ नवीन उपायों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    5. देश के पिछड़े क्षेत्रों तथा जनजातियों के आर्थिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा हेतु संविधान में उल्लिखित प्रावधानों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    6. हाल ही में, अमेरिका ने अपनी सेना का नाम ‘यूनाइटेड स्टेट्स इंडो-पैसिफिक कमांड’ (United States Indo-Pacific Command) से बदलकर कर ‘यूनाइटेड स्टेट्स पैसिफिक कमांड’ (United States Pacific Command) कर दिया गया है। ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ (Indo-Pacific Command) के संदर्भ में हिंद महासागर के सामरिक महत्त्व को बताएँ। (150 शब्द)

    7. ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार और उद्यमों पर ध्यान केंद्रित कर ग्रामीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। इस संबंध में सरकार के प्रयासों पर चर्चा करते हुए कथन की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)

    8. लोकपाल की नियुक्ति करके प्रमुख जांँच एजेंसी CBI को सशक्त बनाकर भ्रष्टाचार को नियंत्रित किया जा सकता है। स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)

    9. "पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से भारत में एक मौन लोकतांत्रिक क्रांति की शुरुआत हुई।" विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)

    10. ग्रामीण भारत के विकास में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए, समझाएंँ कि ये किस प्रकार महिला सशक्तीकरण में सहायक हैं? (150 शब्द)

    11. जी -20 की स्थापना वित्तीय प्रणाली की जटिलताओं को समाप्त करने के लिये की गई थी, लेकिन संगठन के कार्यक्रमों में इन मुद्दों को मज़बूती के साथ उजागर नहीं किया जा रहा है। हालाँकि भारत के प्रस्तावों पर सदस्य देशों की सहमति इसके उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये एक अच्छा संकेत है। व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)

    12. प्रधानमंत्री आवास बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) ‘एक राष्ट्र एक योजना ’की थीम पर आधारित है जो पूर्वर्ती योजनाओं की सभी कमियों को दूर कर उनसे मिलने वाले फायदों को शामिल करती है। लेकिन योजना के अनुमान हेतु गठित संसद की हालिया समिति की रिपोर्ट ने कई समस्याओं को उजागर किया है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    13. चुनाव सुधारों की दिशा में नोटा के विकल्प ने अपेक्षित परिणाम नहीं दिये हैं। नोटा को सामान्य वोट का दर्जा देना क्या इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने में सहायक होगा? विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)

    14. हाल ही में लोकप्रिय ‘#मी टू अभियान’ (#MeToo’ Campaign) महिलाओं के शोषण के खिलाफ एक प्रभावी उपकरण के रूप में उभरा है। दिये गए कथन पर चर्चा करते हुए इस दिशा में सरकार द्वारा अपनाए जाने योग्य कुछ नवीन उपाय सुझाएंँ । (250 शब्द)

    15. देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने की ज़िम्मेदारी पुलिस बलों की है लेकिन भारत में पुलिस प्रणाली कई संस्थागत और तकनीकी चुनौतियों से गुज़र रही है। कथन को स्पष्ट करते हुए पुलिस सुधारों पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    16. नेपाल में बढ़ती चीनी गतिविधियों के कारण भारत-नेपाल संबंध प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रहे हैं। कथन के आलोक में भारत सरकार द्वारा उठाए जा सकने वाले संभावित उपायों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    17. अपनी शुरुआत के चार वर्षों के भीतर 'स्वच्छ भारत अभियान' ने ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में बहुआयामी जीत हासिल की है। हाल ही में प्रकाशित संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट के आलोक में बयान की सत्यता की पुष्टि कीजिये। (250 शब्द)

    18. "भारत में कुष्ठ रोग की उपस्थिति स्वस्थ और सशक्त समाज के लक्ष्य को धूमिल करती प्रतीत होती है।" दिये गए कथन के संदर्भ में कुष्ठ रोगियों की वर्तमान सामाजिक स्थिति तथा बीमारी के उन्मूलन हेतु किये जा रहे प्रयासों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    19. भारत के विभिन्न राज्यों में लोकायुक्तों की संरचना, उनके अधिकार क्षेत्र और पात्रता की अलग-अलग शर्तें हैं परंतु राज्य में भ्रष्टाचार का मुकाबला करने में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। दिये गए कथन के आलोक में लोकायुक्त की भूमिका का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

    20. संसदीय लोकतंत्र में संसदीय समितियांँ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने में एक संरक्षक की भूमिका निभाती हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2