इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 28 Dec 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    1. अधिकांश कला और स्थापत्य जो प्राचीन और मध्ययुगीन भारत से जीवित हैं, अपनी प्रकृति में धार्मिक हैं। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)

    2. चोल कांस्य मूर्तियांँ सबसे सुंदर/मनहोर मानी जाती हैं। स्पष्ट कीजिये (150 शब्द)

    3. आधुनिक भारत के निर्माण में ईश्वर चंद्र विद्यासागर के योगदान की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    4. कटिबंधीय चक्रवातों की निर्माण प्रक्रिया की व्याख्या कीजिये।बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों के उत्पन्न होने की अधिक संभावना क्यों है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    5. भारत जैसे देश के लिये कई टाइम-ज़ोन का मुद्दा फिर से चर्चा में है। इस संदर्भ में भारत के लिये कई टाइम ज़ोन की व्यवहार्यता का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)

    6. नदियों के परस्पर जुड़ने से सूखे और बाढ़ की दोहरी समस्या का समाधान हो सकता हैं। सरकार के नेशनल रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट के संदर्भ में विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)

    7. 1857 के विद्रोह के बाद भारतीय प्रशासन में विशेष रूप से प्रांतीय प्रशासन, स्थानीय निकायों और सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में कौन से प्रमुख बदलाव किये गए थे? (150 शब्द)

    8. उपनिवेशवाद के संदर्भ में एशियाई और अफ्रीकी देशों में पश्चिमी शक्तियों द्वारा अपना वर्चस्व स्थापित करने के पीछे के कारणों को बताएये। (150 शब्द)

    9. भारत में गरीबी का स्थान ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में स्थानांतरित हो रहा है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)

    10. भारत में जातीय असमानता और आर्थिक असमानता के मध्य संबंध स्थापित कीजिये। जातीय असमानता को दूर करने हेतु  बनाए गए कुछ नीतिगत उपायों का वर्णन कीजिये । (150 शब्द)

    11. "भारत को स्मार्ट शहरीकरण की आवश्यकता है।" इस कथन के आलोक में भारत में शहरीकरण से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    12. भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन की चुनौतियाँ और संभावनाएँ क्या हैं?साथ ही, अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताइये। (250 शब्द)

    13. प्रथम विश्व युद्ध ने भारत को दूरगामी परिणामों के साथ वैश्विक घटनाओं से जोड़ दिया। उपयुक्त उदाहरण के साथ चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    14. महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में किये गए प्रयोग ने उन्हें भारतीय राष्ट्रीय संघर्ष का नेतृत्व करने के लिये तैयार किया। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    15. "ब्रिटिश सरकार द्वारा किये गए संवैधानिक सुधार बहुत देर से किये गए जो बहुत कम थे"। मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों के विशेष संदर्भ में चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    16. फासीवादी शक्तियों के तुष्टीकरण की पश्चिमी नीति द्वितीय विश्व युद्ध का कारण बनी। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

    17. भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन ने भारत की एकता को कमज़ोर किये बिना राजनीतिक मानचित्र को तर्कसंगत रूप से कमज़ोर किया। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

    18. अगर निजी क्षेत्र को शुरू से ही स्वतंत्र रूप से कार्य करने की अनुमति दी गई होती, तो भारत का विकास बहुत बेहतर हो सकता था। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)

    19. वैश्वीकरण ने राज्य की भूमिका को बदल दिया है। गंभीर रूप से विकासशील देशों के संदर्भ में इसके प्रभाव का अलाचोनात्म्क मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)

    20. लैंगिक न्याय उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि धार्मिक स्वतंत्रता। भारत में हाल के घटनाक्रमों के संदर्भ में विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2