अंग्रेज़ों की चतुराईपूर्ण निष्क्रियता या कुशल अकर्मण्यता की नीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह नीति आंग्ल-अफगान संबंध के संदर्भ में लॉर्ड एलनबरो के काल से प्रारंभ होकर लॉर्ड नार्थब्रुक के काल तक चलती रही।
2. इस नीति का अनुसरण स्पष्ट रूप से जॉन लॉरेंस के काल से प्रारंभ हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1, न ही 2 |
अग्र (फॉरवर्ड) नीति का संबंध किस गवर्नर जनरल से है?
A) | लॉर्ड कर्जन |
B) | लॉर्ड मेयो |
C) | लॉर्ड लिटन |
D) | लॉर्ड वेलेज़ली |
सूची-I (1857 विद्रोह के नेतृत्वकर्त्ता) को सूची-II (क्षेत्र) से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चुनाव करें-
सूची-I (नेतृत्वकर्त्ता ) |
सूची-II (क्षेत्र ) |
A. अज़ीमुल्ला खाँ | 1. इलाहाबाद |
B. मौलवी अहमदशाह | 2. फैजाबाद |
C. बेगम हजरत महल | 3. अवध |
D. लियाकत अली | 4. फतेहपुर |
कूटः
A B C D
A) | 4 2 3 1 |
B) | 1 2 3 4 |
C) | 4 3 2 1 |
D) | 3 2 1 4 |
1857 के विद्रोह फैलने के क्रम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?
A) | मेरठ → दिल्ली → कानपुर → लखनऊ → इलाहाबाद |
B) | मेरठ → दिल्ली → लखनऊ → कानपुर → इलाहाबाद |
C) | मेरठ → दिल्ली → इलाहाबाद → लखनऊ → कानपुर |
D) | मेरठ → दिल्ली → कानपुर → इलाहाबाद → लखनऊ |
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें तथा नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये:
सूची-I (विद्रोह का केन्द्र ) |
सूची-II (दमनकर्त्ता ) |
A. दिल्ली | 1. निकल्सन, हडसन |
B. कानपुर | 2. ह्यूरोज |
C. झाँसी | 3. कैम्पबेल |
D. इलाहाबाद | 4. कर्नल नील |
कूटः
A B C D
A) | 1 3 2 4 |
B) | 1 2 3 4 |
C) | 2 3 1 4 |
D) | 3 1 2 4 |
1857 के विद्रोह के दमन के संदर्भ में कौन-सा क्रम सही होगा?
A) | मेरठ > दिल्ली > कानपुर > लखनऊ > झाँसी |
B) | दिल्ली > मेरठ > लखनऊ > कानपुर > झाँसी |
C) | दिल्ली > मेरठ > झाँसी > लखनऊ > कानपुर |
D) | मेरठ > दिल्ली > लखनऊ > कानपुर > झाँसी |
1857 के विद्रोह के समय भारत में गवर्नर जनरल कौन था?
A) | लार्ड कैनिंग |
B) | लार्ड हार्डिंग |
C) | लार्ड वेलेज़ली |
D) | लार्ड लिटन |
निम्नलिखित में से किसने 1857 के विद्रोह को एक ‘षड्यंत्र’ की संज्ञा दी?
A) | टी.आर. होम्स |
B) | जॉन सीले |
C) | जेम्स आउट्रम एवं डब्ल्यू. टेलर |
D) | जॉन लॉरेन्स |
यह किसने कहा कि ‘तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न प्रथम, न राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था?
A) | वी.डी. सावरकर |
B) | एस.एन. सेन |
C) | ताराचंद |
D) | आर.सी. मजूमदार |
1858 की साम्राज्ञी विक्टोरिया की घोषणा के बाद अंग्रेज़ों ने किस नीति को समाप्त कर दिया?
A) | देशी रियासतों को स्वतंत्र कर दिया गया। |
B) | रियासतों को हड़पने की नीति समाप्त कर दी गई। |
C) | अंग्रेज़ व भारतीय सिपाहियों के साथ असमान व्यवहार की नीति समाप्त कर दी गई। |
D) | रियासतों में रेजिडेन्ट व सेना रखने की नीति पूर्णतः समाप्त कर दी गई। |