वर्षा मेघ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. सूर्य की किरणों के लिये ये अपारदर्शी होते हैं।
2. ये पृथ्वी की सतह से काफी दूरी पर स्थित होते हैं।
3. ये काले या गहरे स्लेटी रंग के होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से कथन सत्य हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 1 और 3 |
C) | केवल 2 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. पक्षाभ, पक्षाभ स्तरी और पक्षाभ कपासी बादलों के मिलने से ऊँचे बादल बनते हैं।
2. स्तरी मध्य तथा कपासी मध्य बादल मिश्रित होकर मध्य ऊँचाई के बादलों का निर्माण करते हैं।
3. कम ऊँचाई के बादल स्तरी कपासी, स्तरी वर्षा मेघ एवं कपासी वर्षा मेघों के मिलने से बनते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 3 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
वर्षण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
A) | वर्षण के क्रम में जलवाष्प अत्यधिक नमी युक्त हो जाती है। |
B) | वर्षण के क्रम में गुरुत्वाकर्षण हवा के प्रतिरोध को निष्प्रभावी बना देता है। |
C) | करकापात समय, क्षेत्र एवं मात्रा के दृष्टिकोण से सीमित होता है। |
D) | जब तापमान 0º सेल्सियस से कम होता है तो वर्षण वर्षा के रूप में होता है। |
वर्षण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. शून्य डिग्री सेल्सियस पर जब वायु की एक परत सतह के नज़दीक आधी जमी हुई परत पर गिरती है तो करकापात कहलाती है।
2. ओला पत्थर एक के ऊपर एक संकेंद्रीय परतों वाली संरचना है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
संवहनीय वर्षा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. इस प्रकार की वर्षा प्रायः गर्मियों में या दिन के समय अल्पकाल के लिये होती है।
2. इसमें गरज के बिजली कड़कती है और मूसलाधार वर्षा होती है।
3. यह प्रायः विषुवतीय क्षेत्र तथा खासकर उत्तरी गोलार्द्ध के महाद्वीपों के भीतरी भागों में होती है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 2 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
पर्वतीय वर्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन-सा कथन असत्य है?
A) | पर्वतीय वर्षा में पवनाभिमुख ढाल सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करती है। |
B) | पर्वतों के प्रतिपवन भाग में पहुँचे पवन की आर्द्रता धारण की क्षमता कम हो जाती है फलस्वरूप वृष्टि छाया क्षेत्र का निर्माण होता है |
C) | पर्वतों के प्रतिपवन क्षेत्र में वायु का तापमान पवनाभिमुख भाग की अपेक्षा अधिक होता है। |
D) | पर्वतीय वर्षा में पर्वतों से टकराने वाली वायु संतृप्त होती है। |
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. ध्रुवों से विषुवत की ओर वर्षा की मात्रा में वृद्धि देखने को मिलती है।
2. विश्व के तटीय क्षेत्रों की अपेक्षा महाद्वीपों के भीतरी भागों में अधिक वर्षा होती है।
3. विश्व के स्थलीय भागों की अपेक्षा महासागरों के ऊपर अधिक वर्षा होती है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 2 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
वर्षा की मात्रा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. 35º से 40º दोनों गोलार्द्धों में पश्चिमी किनारों के मुकाबले पूर्वी किनारों पर अधिक वर्षा प्राप्त होती है।
2. 45º से 65º के बीच दोनों ही अक्षांशों में वर्षा पश्चिमी तट की तुलना में पूर्वी तट पर कम होती है।
उपर्युक्त कथनों पर विचार कीजियेः
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
निम्नलिखित में से कौन ‘सूर्यातप’ को संदर्भित करता है?
A) | पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा परावर्तित की जाने वाली किरणें |
B) | पृथ्वी को प्राप्त होने वाली ऊर्जा |
C) | सूर्य का आभासी तापमान |
D) | सूर्य की सतह से निकलने वाली ऊर्जा की मात्रा |
अपसौर (Aphelion) और उपसौर (Perihelion) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. अपसौर की स्थिति में पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होती है।
2. उपसौर की स्थिति 3 जनवरी को होती है।
3. अपसौर की अपेक्षा उपसौर की स्थिति में पृथ्वी अधिक ऊर्जा प्राप्त करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 1 और 3 |
C) | केवल 2 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |