-
16 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
दिवस: 37
खंड- I
1. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिये:
(a) भारतीय संविधान में उल्लिखित विभिन्न प्रकार के रिटों की व्याख्या कीजिये तथा उनके महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (8 अंक)
(b) भारत में अंतर्राज्यीय नदी जल विवादों के समाधान को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक और कानूनी ढाँचे पर चर्चा कीजिये। (7 अंक)
(c) "‘अध्यादेशों का बार-बार पुनः प्रवर्तन भारतीय संविधान की आत्मा के विपरीत है और यह लोकतांत्रिक विधायी प्रक्रिया के क्षरण का संकेत देता है।’ इस कथन की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिये।" (8 अंक)
(d) सात निश्चय 2.0 बिहार में विकास के द्वार कैसे खोल सकता है? (8 अंक)
(e) भारत में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रसार में योगदान देने वाले प्रमुख कारक क्या हैं? (7 अंक)
2. (a) भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों और राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के बीच संबंधों की जाँच कीजिये। वे एक दूसरे के पूरक कैसे हैं और दोनों के बीच संघर्ष कहाँ उत्पन्न होते हैं? (38 अंक)
या
(b) भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया पर चर्चा कीजिये। यह कठोरता और अनुकूलन के बीच संतुलन कैसे बनाता है और संघीय लोकतांत्रिक राजनीति के लिये यह संतुलन क्यों महत्त्वपूर्ण है? (38 अंक)
3. (a) "भारत में स्थानीय शासन अब 3F – कार्य, पदाधिकारी और निधि – से आगे बढ़ते हुए ‘कार्यान्वयन क्षमता’ की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती का सामना कर रहा है। हालिया वर्षों में पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी स्थानीय निकायों की प्रभावशीलता को प्रभावित करने वाली प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये।" (38 अंक)
या
(b) भारतीय संविधान ने न्यायपालिका को न्यायिक समीक्षा की शक्ति प्रदान करके अमेरिकी न्यायिक सर्वोच्चता प्रणाली और ब्रिटिश संसदीय संप्रभुता के सिद्धांत के बीच के रास्ते को आश्चर्यजनक रूप से अपनाया। चर्चा कीजिये। (38 अंक)
खंड- II
4. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिये:
(a) बिहार इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2021 के उद्देश्य पर चर्चा कीजिये। (8 अंक)
(b) बिहार में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम (CRA) पहल की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? (7 अंक)
(c) भारत में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में स्वयं सहायता समूहों (SHG) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (8 अंक)
(d) जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये बिहार सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और सतत् कृषि पर उनके प्रभाव का परीक्षण कीजिये। (8 अंक)
(e) भारत की जलवायु और मानसून परिवर्तनशीलता पर हिंद महासागर द्विध्रुव के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (7 अंक)
5. (a) "भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में संक्रमण को तेज़ करने में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को अपनाने हेतु सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों पर प्रकाश डालिये।" (38 अंक)
या
(b) "भारतीय अर्थव्यवस्था में MSME क्षेत्र की भूमिका का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। साथ ही, इस क्षेत्र के सामने मौजूद प्रमुख संरचनात्मक एवं वित्तीय बाधाओं की पहचान करते हुए इसके सतत् विकास हेतु एक प्रभावी रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत कीजिये।" (38 अंक)
6. (a) "भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून को प्रभावित करने वाले प्रमुख भौगोलिक एवं समुद्री कारकों की विवेचना कीजिये। साथ ही, कृषि उत्पादन एवं ग्रामीण आजीविका पर इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का विश्लेषण प्रस्तुत कीजिये।" (38 अंक)
या
(b) बिहार के विशिष्ट कृषि-जलवायु क्षेत्र राज्य में कृषि नियोजन, फसल चयन और क्षेत्रीय विकास रणनीतियों को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? (38 अंक)
धारा- III
7. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिये:
(a) 'एक दिन एक जीनोम' पहल। (7 अंक)
(b) इसरो का गगनयान मिशन। (7 अंक)
(c) बिहार में आपदा से होने वाली क्षति के प्रभाव को कम करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी किस प्रकार सहायक हो सकती है? (8 अंक)
(d) पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान अंतरिक्ष कूटनीति और वाणिज्यिक अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के रणनीतिक लक्ष्यों में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं? (7 अंक)
(e) डिजिटल इंडिया के तहत सेवा वितरण को बढ़ाने में ICT की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (7 अंक)
8. (a) बिहार जैसे विकासशील राज्य के संदर्भ में, स्वास्थ्य सेवा का डिजिटलीकरण समावेशी और न्यायसंगत सार्वजनिक स्वास्थ्य वितरण के लिये उत्प्रेरक के रूप में कैसे कार्य कर सकता है? (36 अंक)
या
(b) परीक्षण कीजिये कि चौथी औद्योगिक क्रांति के युग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग किस प्रकार औद्योगिक प्रक्रियाओं में नवाचार को प्रेरित कर रहा है, आर्थिक मॉडलों को बदल रहा है तथा प्रमुख सामाजिक चुनौतियों का समाधान कर रहा है। (36 अंक)
मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे