प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

Mains Marathon

  • 05 Sep 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था

    दिवस- 44 | फुल लेंथ टेस्ट सामान्य अध्ययन 2

    प्रश्न: 1 संविधान की व्याख्या और विकास को निर्देशित करने में (विशेषकर ऐतिहासिक न्यायिक निर्णयों के संदर्भ में) प्रस्तावना की क्या भूमिका है? (150 शब्द)

    प्रश्न: 2 "भारतीय संविधान को इस आधार पर नहीं विकसित किया गया था कि लोग कैसे हैं बल्कि इस आधार पर विकसित किया गया था कि उन्हें कैसा होना चाहिये"। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न: 3 भारतीय संविधान द्वारा कार्यकारी, विधायी एवं न्यायिक शाखाओं के बीच शक्तियों के पृथक्करण की प्रणाली को किस प्रकार स्थापित किया गया है और यह पृथक्करण संसदीय संप्रभुता पर नियंत्रण के रूप में किस प्रकार कार्य करता है? (150 शब्द)

    प्रश्न: 4 भारतीय और ब्रिटिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के बीच प्रमुख समानताओं एवं अंतरों का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न:5 हाल ही में कई राज्यों के राज्यपालों के आचरण पर सवाल उठाए गए हैं, जिससे उनके कार्यों के संवैधानिक औचित्य पर संदेह पैदा हो गया है। इस संदर्भ में भारत में राज्यपाल के पद की आवश्यकता का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न: 6 हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने न्यायाधीशों की पदोन्नति की सिफारिश करने हेतु प्रदर्शन मापदंड का उपयोग किया है। इस संदर्भ में भारत में न्यायाधीशों के चयन की कॉलेजियम प्रणाली का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न:7 इस बात पर आम सहमति है कि गरीबी आकलन के प्रति हमारे दृष्टिकोण में बदलाव आवश्यक है। भारत में अधिक व्यापक और सटीक गरीबी मूल्यांकन हेतु आवश्यक रणनीतियों को बताइये। (150 शब्द)

    प्रश्न: 8 कठोर सरकारी नीतियाँ और नियम भारत के आर्थिक रूप से हाशिये पर रहने वाले समुदायों की बुनियादी सेवाओं और अवसरों तक पहुँच को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? (150 शब्द)

    प्रश्न:9 भारत-अमेरिका संबंधों पर उभरती भू-राजनीतिक गतिशीलता (जैसे चीन का उदय और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परिवर्तन) के प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न:10 भारत को UNGA की 77वीं बैठक में सुधारित बहुपक्षवाद की वकालत करने हेतु मजबूर करने वाले प्राथमिक और अंतर्निहित कारण क्या हैं? (150 शब्द)

    प्रश्न:11 चर्चा कीजिये कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले राजनेताओं की उपस्थिति भारत में शासन, नीति निर्माण एवं विधि के शासन को किस प्रकार प्रभावित करती है। (250 शब्द)

    प्रश्न:12 क्या आप इस बात से सहमत हैं कि हाल के दिनों में केंद्रीकरण की प्रवृत्तियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसका केंद्र-राज्य संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है? आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न: 13 एक मज़बूत सहभागी लोकतंत्र के रूप में विकसित होने के लिये, भारत को एक मज़बूत विधायी परामर्शदात्री नीति की आवश्यकता है जिससे जवाबदेहिता को बढ़ावा मिलने के साथ विधायी कार्यों की वैधता और विश्वसनीयता को बढ़ावा मिल सके। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न: 14 राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) पर्यावरण विनियमन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, हालाँकि इसे अपनी पर्यावरणीय ज़िम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिये अपने प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता है। परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न:15 आर्थिक रूप से वंचित वर्गों (EWS) को आरक्षण देने वाली हालिया नीति के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं का मूल्यांकन कीजिये। क्या आरक्षण का निर्धारण जाति के बजाय आर्थिक आधार पर किया जाना चाहिये, इस मामले पर अपना दृष्टिकोण बताइये? (250 शब्द)

    प्रश्न:16 भारत की आज़ादी के बाद से प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण प्रगति के बावजूद, देश की आज़ादी के 75 वर्ष होने के बाद भी शिक्षा प्रणाली में विभिन्न चुनौतियाँ बनी हुई हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न: 17 दशकीय जनगणना होने में देरी, सरकार की नीति निर्माण एवं संसाधनों को प्रभावी ढंग से आवंटित करने की क्षमता को किस प्रकार प्रभावित करती है? (250 शब्द)

    प्रश्न:18 मूल्यांकन कीजिये कि क्या मुफ्त वस्तुएँ सरकार पर निर्भरता को बढ़ाती हैं या व्यक्तियों एवं समुदायों को आत्मनिर्भर बनने हेतु सशक्त बनाती हैं। आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिये नीतियाँ किस प्रकार डिज़ाइन की जा सकती हैं? (250 शब्द)

    प्रश्न:19 रूस-यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में भारत की गुटनिरपेक्षता और तटस्थता की विदेश नीति के दृष्टिकोण का विश्लेषण कीजिये। भारत के वैश्विक संबंधों पर इस दृष्टिकोण का क्या प्रभाव होगा? (250 शब्द)

    प्रश्न:20 ASEAN देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के रणनीतिक महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। ये संबंध भारत के क्षेत्रीय एवं वैश्विक उद्देश्यों में किस प्रकार योगदान देते हैं? (250 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2