दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (I): अगस्त 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस राज्य की पहचान करें जहाँ हाल ही में ज़ोरम मेगा फूड पार्क का संचालन किया गया है?

    उत्तर : कोलासिब ज़िला, मिज़ोरम। ज़ोरम मेगा फूड पार्क मिज़ोरम के कोलासिब ज़िले के खमरंग गाँव में स्थित है। इसे 'मेगा फूड पार्क योजना' के तहत स्थापित किया गया है। इससे न केवल मिज़ोरम के निवासियों को बल्कि आस-पास के असम के ज़िलों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

  • 2. उस शहर की पहचान करें, जहाँ नेशनल सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (NCDC) ने हाल ही में कोविड-19 के लिये सीरो-निगरानी अध्ययन किया था।

    उत्तर : नई दिल्ली। हाल ही में नेशनल सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (NCDC) ने नई दिल्ली में कोविड -19 के लिये एक सीरो-निगरानी अध्ययन किया। शरीर में विशिष्ट एंटीबॉडी का पता लगाने के लिये सीरो-निगरानी अध्ययन किया जाता है। यह वायरस के खिलाफ विशिष्ट एंटीबॉडी की उपस्थिति का पता लगाकर आबादी में बीमारी की व्यापकता का आकलन करने में मदद करता है। इसे इस बात की भी जाँच की जाती है कि क्या किसी व्यक्ति के शरीर में कुछ बीमारियों के प्रति प्रतिरक्षा विकसित हुई है।

  • 3. उस परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहचान करें जिसने हाल ही में अपनी पहली क्रिटिकेलिटी (महत्वपूर्ण परमाणु क्षमता) हासिल की।

    उत्तर : काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना (गुजरात)। हाल ही में गुजरात के तापी ज़िले में स्थित काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना (KAPP-3) की तीसरी इकाई ने अपनी पहली क्रिटिकेलिटी (महत्वपूर्ण परमाणु क्षमता) हासिल की। विद्युत उत्पादन की दिशा में यह पहला कदम होता है। एक परमाणु संयंत्र (रिएक्टर) को क्रिटिकल तब कहा जाता है जब एक रिएक्टर के अंदर परमाणु ईंधन एक विखंडन शृंखला प्रतिक्रिया को बनाए रखता है।

  • 4. उस नेशनल पार्क का पता लगाएँ, जिसके लिये नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने हाल ही में प्रस्तावित ड्रिलिंग साइटों के लिए पर्यावरणीय मंज़ूरी हेतु नोटिस जारी किये हैं।

    उत्तर : डिब्रू-साइकोवा नेशनल पार्क (असम)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) और दो संबंधित राज्य संस्थाओं को नोटिस जारी कर पूछा है कि डिब्रू-साइकोवा नेशनल पार्क में प्रस्तावित सात ड्रिलिंग साइटों को पर्यावरणीय मंज़ूरी कैसे दी गई। डिब्रू-साइकोवा एक राष्ट्रीय उद्यान होने के साथ-साथ असम में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण तट पर स्थित एक बायोस्फीयर रिज़र्व भी है।

  • 5. उस स्थान का पता लगाएँ, जहाँ हाल ही में भारतीय नौसेना के जहाज़ों ने अमेरिकी नौसेना के साथ एक पैसेज अभ्यास (PASSEX) आयोजित किया।

    उत्तर : अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह। हाल ही में भारतीय नौसेना के जहाज़ों ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पास अमेरिकी नौसेना के USS निमित्ज़ कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ एक पैसेज अभ्यास (PASSEX) का आयोजन किया। जब भी अवसर मिलता है, पूर्व नियोजित समुद्री ड्रिल के विपरीत, एक पैसेज अभ्यास का आयोजन किया जाता है। चार फ्रंटलाइन भारतीय नौसैनिक जहाज़ों में INS शिवालिक, INS सह्याद्री, INS कामोर्ता और INS राणा शामिल थे, जिन्होंने अभ्यास का संचालन करने के लिये ‘कैरियर USS निमित्ज’ और तीन अन्य अमेरिकी जहाज़ों के साथ मिलकर काम किया। USS निमित्ज अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा विमान वाहक है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow