दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (III): फरवरी, 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : अनामुदी। अनामुदी (Anamudi) भारत के केरल राज्य में स्थित एक पर्वत है। 2,695 मीटर की ऊँचाई के साथ यह पश्चिमी घाट और दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी है। यह हिमालय के बाहर स्थित भारत का सबसे ऊँचा बिंदु भी है। यहाँ नीलगिरि ताहर, एशियाई हाथी और गौर सहित कई दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ काकीनाडा बंदरगाह स्थित है:

    उत्तर : आंध्र प्रदेश। काकीनाडा डीप वॉटर पोर्ट आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी ज़िले में स्थित है और रणनीतिक रूप से विशाखापत्तनम तथा चेन्नई के प्रमुख बंदरगाहों के बीच स्थित है।

  • 3. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान किस भारतीय राज्य में स्थित है?

    उत्तर : मध्यप्रदेश। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल (मध्य प्रदेश) में स्थित है। यह भोपाल की प्रसिद्ध ऊपरी झील जिसे

  • 4. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ चोल काल का सुप्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर स्थित है:

    उत्तर : तंजौर, तमिलनाडु। हाल ही में तमिलनाडु के तंजौर/तंजावुर में 23 वर्ष बाद बृहदेश्वर मंदिर में कुंभाभिषेकम समारोह आयोजित किया गया। यह मंदिर शिव को समर्पित है। इसका निर्माण चोल सम्राट राजराज चोल प्रथम (985-1014 ईस्वी) द्वारा 1003 ईस्वी और 1010 ईस्वी के बीच कराया गया। यह मंदिर वास्तुकला की द्रविड़ शैली का सर्वोत्तम उदाहरण है।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ पोंग बाँध जलाशय स्थित है:

    उत्तर : हिमाचल प्रदेश। पौंग डैम झील/जलाशय हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में शिवालिक पहाड़ियों की आर्द्रभूमि में ब्यास नदी पर स्थित है। यह प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य और एक रामसर साइट है। इसे महाराणा प्रताप सागर के नाम से भी जाना जाता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow