दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (III): अप्रैल, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ जलियाँवाला बाग स्थित है।

    उत्तर : अमृतसर, पंजाब : 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन ब्रिटिश सरकार के निषेधात्मक आदेशों से अनभिज्ञ, गाँवों के लोगों की भीड़ अमृतसर के जलियाँवाला बाग में आयोजित सभा में एकत्रित हुई थी। इसी दौरान ब्रिगेडियर- जनरल डायर ने अपने सैनिकों के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर सभा स्थल को घेरने के साथ ही वहाँ से बाहर जाने के एकमात्र मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और सैनिकों को गोली चलाने का आदेश दे दिया,इस गोलीकांड में 1000 से अधिक निहत्थे पुरुष, महिलाएँ और बच्चे मारे गए।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में 'अत्याधुनिक' वर्चुअल रियलिटी सेंटर (Virtual Reality Centre-VRC) की स्थापना की गई है।

    उत्तर : नई दिल्ली : हाल ही में नौसेना डिज़ाइन निदेशालय (समतल जहाज़ समूह), नई दिल्ली में पहला उत्कृष्ट वर्चुअल रियलिटी सेंटर (Virtual Reality Centre) का उद्घाटन किया गया है। भारत सरकार की पहल ‘मेक इन इंडिया’ के तहत युद्धपोत के निर्माण में यह आत्मनिर्भरता और उत्साह को बढ़ाते हुए भारतीय नौसेना की देशी युद्धपोत डिज़ाइन क्षमता में वृद्धि करेगा।

  • 3. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ दुनिया के पहले वर्जिन हाइपरलूप वन (VHO) वाणिज्यिक परियोजना का 2025 तक शुरू करने का प्रस्ताव है।

    उत्तर : मुंबई और पुणे के बीच : दुनिया की पहली वर्जिन हाइपरलूप वन (VHO) वाणिज्यिक परियोजना 2025 तक मुंबई और पुणे के बीच शुरू हो सकती है। प्रमुख बिंदु वर्जिन हाइपरलूप वन (VHO) के अनुसार, यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो दुनिया की पहली हाइपरलूप वन परियोजना भारत में होगी। महाराष्ट्र सरकार ने भी इस परियोजना को आधिकारिक अवसंरचना घोषित कर दिया है।

  • 4. उस राज्य की पहचान कीजिये जिससे होकर पेरियार नदी बहती है।

    उत्तर : केरल : हाल ही में यूट्रोफिकेशन की वज़ह से पेरियार नदी के पानी के रंग में बदलाव देखा गया। पेरियार केरल की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। पेरियार नदी केरल में पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम में प्रवाहित होती हुई अरब सागर में गिरती है। यह तीव्र ढाल में प्रवाहित होने के कारण समानांतर प्रतिरूप का निर्माण करती है। भारत के केरल राज्य की यह सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 244 किमी. है। इस पर 'पेरियार जलविद्युत परियोजना' स्थित है। इस नदी पर बना इडुक्की बाँध केरल प्रांत की विद्युत आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ साजिबू चेराओबा (Sajibu Cheiraoba) मनाया जाता है।

    उत्तर : मणिपुर : यह मीटिस (मणिपुर में एक जातीय समूह) का त्योहार है जो मणिपुर चंद्रमास साजिबू के पहले दिन मनाया जाता है, जो हर साल अप्रैल के महीने में पड़ता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow