इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (III): मार्च, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस राज्य की पहचान कीजिये जो नियमगिरि की पहाड़ियों और डोंगरिया कोंध आदिवासी समूह की वज़ह से हाल ही में खबरों में रहा।

    उत्तर : उत्तर: ओडिशा डोंगरिया कोंध आदिवासी ओडिशा के नियमगिरि की पहाड़ियों में रहते हैं। ओडिशा के नियमगिरि की पहाड़ियों में रहने वाले डोंगरिया कोंध आदिवासी खबरों में इसलिये रहे क्योंकि वे पहाड़ों में बॉक्साइट के खनन के कारण लगातार विस्थापित हो रहे हैं।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ एवीस द्वीप स्थित है।

    उत्तर : उत्तर: अंडमान और निकोबार पर्यटन मंत्रालय ने अंडमान और निकोबार (A&N) में चार द्वीपों- स्मिथ, रॉस, लॉन्ग और एवीस तथा लक्षद्वीप में पाँच द्वीपों- मिनिकॉय, बांगरम, थिनककारा, चेरियाम और सुहेली के लिये एक साइट पोटेंशियल डेवलपमेंट रिपोर्ट (Site Potential Development Report) तैयार की है। पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तटीय थीमेटिक सर्किट के तहत अंडमान और निकोबार में तटीय सर्किट (लॉन्ग द्वीप- रॉस स्मिथ द्वीप- नील द्वीप- हैवलॉक द्वीप- बाराटांग द्वीप- पोर्ट ब्लेयर) के विकास के लिये एक परियोजना को मंज़ूरी दी है जिसका उद्देश्य देश में द्वीप पर्यटन को बढ़ावा देना है।

  • 3. उस शहर की पहचान कीजिये जिसे स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

    उत्तर : उत्तर: इंदौर, मध्य प्रदेश स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार- 2019 में इंदौर (मध्य प्रदेश) को सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) और मैसूर (कर्नाटक) को क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर चुना गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र को 'सबसे साफ छोटा शहर' का पुरस्कार दिया गया, जबकि उत्तराखंड के ‘गौचर’ को 'सर्वश्रेष्ठ गंगा टाउन' घोषित किया गया।

  • 4. उस जगह की पहचान कीजिये जहाँ AFINDEX19 का आयोजन किया जा रहा है।

    उत्तर : उत्तर: पुणे, महाराष्ट्र भारत और 16 अफ्रीकी देशों के बीच 10 दिवसीय अफ्रीका-भारत संयुक्त क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (Africa-India Joint Field Training Exercise-AFINDEX) पुणे में आयोजित किया जा रहा है। यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास भारत और एक दर्जन से अधिक अफ्रीकी देशों के बीच किया जाएगा। इसका उद्देश्य मानवीय मूल्यों को बढ़ाना और संयुक्त शांति अभियानों को गति देना है। AFINDEX-19 अफ्रीकी महाद्वीप के सदस्य राष्ट्रों के साथ बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

  • 5. उस राज्य की पहचान कीजिये जहाँ बनेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।

    उत्तर : उत्तर: कर्नाटक बनेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित है। बनेरघट्टा उद्यान की स्थापना 1972 में की गई थी और 1974 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। 2002 में उद्यान के एक हिस्से को बायोस्फीयर रिज़र्व बनाया गया था। 2006 में देश का पहला तितली पार्क बनेरघट्टा में ही स्थापित किया गया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2