दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II) : जनवरी, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में किस यूरोपीय देश ने अपना नाम बदलने के लिये मतदान किया?

    उत्तर : उत्तर: मेसेडोनिया गणराज्य ने अपना नाम बदलकर ‘रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मेसेडोनिया’ कर लिया है। इसके पड़ोसी देश ग्रीस ने इसके नाम बदलने पर आपत्ति जताई थी क्योंकि ग्रीस के वे क्षेत्र जो मेसेडोनिया गणराज्य की सीमा से संबद्ध हैं, उन्हें भी मेसेडोनिया कहा जाता है। नए नाम की आधिकारिक घोषणा से पहले मेसेडोनिया की जनता और ग्रीस की संसद की मंज़ूरी मिलनी आवश्यक है जिसके मद्देनज़र यह मतदान किया गया। यदि तय समझौते के तहत ग्रीस द्वारा भी इस नाम को मंज़ूरी दे दी जाती है तो इस छोटे से गणराज्य, ‘रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया’ के लिये नाटो और यूरोपीय संघ में प्रवेश करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

  • 2. भारत ने किन देशों के साथ ‘फार्म टू पोर्ट’ परियोजना पर हस्ताक्षर किये हैं?

    उत्तर : उत्तर: (a) सऊदी अरब और (b) UAE ने भारत के साथ ‘फार्म-टू-पोर्ट’ परियोजना पर हस्ताक्षर किये हैं। UAE और सऊदी अरब ने अपनी खाद्य सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिये भारत को आधार के रूप में उपयोग करने का फैसला किया है। इसे परियोजना को लागू करने के लिये भारत सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। ‘फार्म-टू-पोर्ट’ परियोजना एक विशेष आर्थिक क्षेत्र के समान है, लेकिन यह एक संगठित (corporatized) फार्म की शैली में होगी, जहाँ UAE और सऊदी अरब के बाज़ारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फसल उगाई जाएगी।

  • 3. प्रथम भारत-मध्य एशिया संवाद किस देश में हुआ?

    उत्तर : उत्तर: उज़्बेकिस्तान (समरकंद) द्वारा पहली भारत-मध्य एशियाई वार्ता की मेजबानी की गई। पाँच मध्य एशियाई देशों कज़ाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ताजिकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह वार्ता मुख्यतः आपसी संपर्क (कनेक्टिविटी) में सुधार लाने और युद्ध से तबाह हुए अफगानिस्तान को स्थिर करने के तरीकों सहित कई अन्य महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रही। वर्ष 2020 में आयोजित होने वाली अगली भारत-मध्य एशियाई वार्ता की मेज़बानी भारत द्वारा की जाएगी।

  • 4. राष्ट्रमंडल सचिवालय किस देश में अवस्थित है?

    उत्तर : उत्तर: लंदन, ब्रिटेन राष्ट्रमंडल सचिवालय की मेजबानी करता है। हाल ही में न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी ने राष्ट्रमंडल सचिवालय पंचाट (Commonwealth Secretariat Arbitral Tribunal-CSAT) में उनको नामित करने के सरकारी प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। राष्ट्रमंडल सचिवालय राष्ट्रमंडल की मुख्य अंतर सरकारी एजेंसी और केंद्रीय संस्थान है।

  • 5. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किस देश में ‘प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर वैश्विक सम्मेलन’ का आयोजन किया?

    उत्तर : उत्तर: अस्ताना, कज़ाकिस्तान द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से ‘प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर वैश्विक सम्मेलन’ की मेज़बानी की गई। इस सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज़ और सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को मज़बूती प्रदान करना है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow