-
1. उस क्षेत्र को चिह्नित कीजिये जहाँ से असम की आदिवासी चाय जनजातियों द्वारा किया जाने वाला पारंपरिक लोक नृत्य झुमुर, मूल रूप से संबंधित है।
उत्तर : छोटानागपुर क्षेत्र, झारखंड। झुमुर, एक पारंपरिक लोक नृत्य है जो अब असम की आदिवासी चाय जनजातियों से संबंधित है, इसे झारखंड के छोटानागपुर क्षेत्र से पलायन करने वाले चाय बागान समुदाय द्वारा इस क्षेत्र में लाया गया था। यह नृत्य सदान जातीय भाषाई समूह से संबंधित है, जिसकी उत्पत्ति छोटानागपुर क्षेत्र में हुई है। यह पारंपरिक रूप से फसल कटाई, शादियों और सामुदायिक समारोहों जैसे महत्त्वपूर्ण अवसरों पर किया जाता है।
-
2. पाँचवें सबसे बड़े उस सिंधु घाटी सभ्यता स्थल को चिह्नित कीजिये, जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी नामित किया गया है।
उत्तर : धौलावीरा, कच्छ, गुजरात। गुजरात के कच्छ में स्थित धौलावीरा एक प्रमुख पुरातात्विक स्थल है, जहाँ 3000 ईसा पूर्व से 1800 ईसा पूर्व तक लोग निवास करते थे। इसकी खोज जगतपति जोशी ने वर्ष 1968 में की थी। यह सिंधु घाटी सभ्यता का पाँचवाँ सबसे बड़ा स्थल है और दो मौसमी नदियों, मानसर तथा मनहर के बीच स्थित है।
-
3. उस घाटी को चिह्नित कीजिये जो पूर्व में राजवार और मावर पर्वतों से, पश्चिम में शमासबरी और दजलुंगुन से तथा उत्तर में चौकीबल और करनाह गुली से घिरी हुई है।
उत्तर : बंगस घाटी, जम्मू और कश्मीर बंगस घाटी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित है। इसमें दो कटोरे के आकार की घाटियाँ हैं, जिन्हें बोध बंगस (बड़ा बंगस) तथा लोकुट बंगस (छोटा बंगस) के नाम से जाना जाता है। यह पूर्व में राजवार और मावर पर्वतों, पश्चिम में शमसबरी और दजलुंगुन तथा उत्तर में चौकीबल एवं करनाह गुली से घिरी हुई है।
-
4. हाल ही में भारत के 58वें टाइगर रिज़र्व के रूप में नामित रिज़र्व को चिह्नित कीजिये।
उत्तर : माधव राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को भारत का 58वाँ टाइगर रिज़र्व (मध्य प्रदेश का 9 वाँ टाइगर रिज़र्व) घोषित किया गया है। इस रिज़र्व में वर्तमान में 5 बाघ हैं। यह शिवपुरी ज़िले में स्थित है और ऊपरी विंध्य पहाड़ियों का हिस्सा है तथा ऐतिहासिक रूप से मुगल सम्राटों और ग्वालियर के महाराजा के लिये शिकारगाह था।
-
5. उस प्राणी उद्यान को चिह्नित कीजिये जहाँ हाल ही में पेलिकन तथा पेंटेड स्टॉर्क देखे गए थे।
उत्तर : इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान, विशाखापत्तनम, आँध्र प्रदेश विशाखापत्तनम के इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान में पेलिकन और पेंटेड स्टॉर्क देखे गए। पेलिकन (जीनस पेलेकेनस) बड़े जलीय पक्षी हैं जिन्हें इनकी लंबी चोंच तथा मछली पकड़ने के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले लार्ज थ्रोट पाउच के लिये जाना जाता है। पेंटेड स्टॉर्क (माइक्टेरिया ल्यूकोसेफला) दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई आर्द्रभूमि में रहने वाला एक बड़ा पक्षी है।