इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप : जनवरी 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. अमेरिका के पहल के बाद भारत का कौन-सा राज्य नीलगाय और जंगली सूअरों की संख्या को नियंत्रित करने के लिये कैद में पाले और प्रशिक्षित किये गए भेड़ियों को सफलतापूर्वक वनों में वापस ला रहा है?

    उत्तर : गुजरात। कैद में पाले और प्रशिक्षित किये गए भेड़ियों को पुनः वनों में लाने की गुजरात की महत्त्वाकांक्षी परियोजना में सफलता के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। यह पहल संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर, अपनी तरह की प्रथम पहल है, जिसका लक्ष्य भेड़ियों की जीवसंख्या को बहाल करना है जहाँ ये नीलगाय (Blue Bulls) और जंगली सूअर जैसे जंगली शाकाहारी जानवरों की जीवसंख्या को नियंत्रित रखकर तथा जानवर बायोकंट्रोल एजेंटों के रूप में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

  • 2. मूडबिद्री और करकला, जो अपने प्राचीन जैन स्थलों और जल संरक्षण परियोजनाओं के लिये प्रसिद्ध हैं, भारत के किस राज्य में स्थित हैं?

    उत्तर : उत्तर: कर्नाटक। कर्नाटक के दो तटीय शहर मूडबिद्री और करकला, हजारों साल पहले के अपने प्राचीन जल निकायों को पुनर्जीवित कर रहे हैं। मूडबिद्री शहर को 'जैन काशी' (जैनियों का बनारस) के रूप में जाना जाता है। यह जैन मंदिरों (बसदि और निशिदि) के साथ-साथ मठों का भी केंद्र है। मूडबिद्री विश्व से जैन तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है और यह एक शैक्षिक केंद्र के रूप में भी विकसित हुआ है।

  • 3. पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP)' किस भारतीय राज्य में स्थित है और इसने हिम तेंदुओं के लिये अपने सफल संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम (CBC) हेतु वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर ज़ू एंड एक्वेरियम (WAZA) से अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है?

    उत्तर : पश्चिम बंगाल। पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP), पश्चिम बंगाल जिसे आमतौर पर दार्जिलिंग चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है, ने हिम तेंदुओं के लिये अपने सफल संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम (Conservation Breeding Programme- CBC) हेतु वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर ज़ू एंड एक्वेरियम (WAZA) से अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है।

  • 4. कौन-सा भारतीय राज्य समुद्र पर देश के सबसे लंबे पुल, अटल सेतु न्हावा शेवा सी लिंक के रूप में जाना जाता है, जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था?

    उत्तर : महाराष्ट्र। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करने के लिये तैयार हैं, जिसे आधिकारिक तौर पर अटल सेतु न्हावा शेवा सी लिंक के रूप में जाना जाता है, जो 22 किमी. का एक विशाल समुद्री पुल है। इस मेगा-इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का लक्ष्य सेवरी और चिरले के बीच यात्रा में क्रांतिकारी बदलाव लाना है, जिससे यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

  • 5. कपडगंडा शॉल, लाल, पीले और हरे धागों से कसी हुई एक विशेष शॉल, किस भारतीय राज्य का GI-टैग उत्पाद है?

    उत्तर : ओडिशा। ओडिशा के रायगढ़ा और कालाहांडी ज़िलों में नियमगिरि पहाड़ियों में विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह डोंगरिया कोंध जनजाति की महिलाओं द्वारा बुना तथा कढ़ाई की गई कपडागंडा शॉल डोंगरिया कोंधों की समृद्ध आदिवासी विरासत को दर्शाता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2